×

हनुमानगढ़ी में दर्शन करने के बाद नवागत जनपद न्यायाधीश वीर नायक सिंह ने संभाला कार्यभार

f
 अयोध्या | नवागत जिला न्यायाधीश फैजाबाद वीर नायक सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया।जनपद न्यायाधीश इसके पूर्व पीठासीन अधिकारी, वाणिज्यिक न्यायालय गोरखपुर में तैनात थे।जनपद न्यायाधीश का पद विगत बीते एक जनवरी से रिक्त चल रहा था। जनपद पहुंचकर उन्होंने सर्वप्रथम प्रभु श्री राम लला के दर्शन के उपरांत हनुमान गढ़ी में माथा टेकते हुए कनक भवन का भी दर्शन किया। श्री सिंह बलिया जनपद के मूल निवासी हैं तथा न्यायिक सेवा क्षेत्र में 1992 से सेवारत हैं। श्री सिंह का कार्यकाल 30 अप्रैल 2022 तक रहेगा। श्री सिंह की पहली नियुक्ति आजमगढ़ जनपद में हुई थी।

Share this story