×

दुष्कर्म के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार

दुष्कर्म के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार 

 गोरखपुर:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर  द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के कुशल निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी कोतवाली महोदय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजघाट  द्वारा गठित टीम द्वारा बलात्कार के अभियुक्त मोनू निषाद पुत्र योगेन्द्र निषाद निवासी महेवा थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर को मुखबिर कि सूचना पर समय करीब 05.50 बजे हर्बट बंधे के पास से गिरफ्तार किया गया। 

 जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-249/2021 धारा 376,452,323,504,506 भादवि0 व 5/6 पाक्सो एक्ट पंजीकृत है । अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय प्रस्तुत किया जा रहा है । 

Share this story