×

लाइव वीडियो बनाते हुए युवक गंगा में कूदा, रोते हुए बनाया था वीडियो, दोस्तो व रिश्तेदारों को किया आखिरी सलाम, देखें वीडियो...

लाइव वीडियो बनाते हुए युवक गंगा में कूदा, रोते हुए बनाया था वीडियो, दोस्तो व रिस्तेदारों को किया आखिरी सलाम, देखें वीडियो...
बहुत दिनों तक प्यार में रुसवा किया तूने, लो आज अपना लास्ट कॉल हो गया, रोते हुए युवक ने रिस्तेदारों को आखिरी सलाम कर गंगा में लगाई छलांग, देखें वीडियो...

गाजीपुर। यूपी के गाजीपुर में वीडियो बनाते हुए एक युवक गंगा नदी में कूद गया। पुल की रेलिंग पर उसने मोबाइल का वीडियो मोड ऑन करके रखा। फिर रेलिंग पर लटक गया। करीब 10 मिनट तक वीडियो रिकॉर्डिंग की। अपनी बात रखी। इसमें प्रेमिका पर धोखा देने का आरोप लगाया। रिश्तेदारों-दोस्तों का नाम लिया। इसके बाद करीब 40 फीट नीचे नदी में कूद गया।

युवक का नाम दीपक सोनकर (18) है। चंदौली के सकलडीहा का रहने वाला है। गंगा में कूदने से पहले युवक ने प्रेमिका के भाई का नाम लेते हुए कहा, "तुम्हारी बहन ने धोखा दिया। मतलबी है वो।" घटना शनिवार शाम की है। स्थानीय गोताखोरों ने तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह NDRF की टीम वाराणसी से गाजीपुर पहुंची। अब वह नदी में युवक की तलाश कर रही है।

रोते हुए बनाया 10 मिनट का वीडियो

दीपक के मोबाइल में जो वीडियो है। वह करीब 10 मिनट का है। इसमें वह रो रहा है। गाना गा रहा है। अपनी प्रेमिका को कोस रहा है। दोस्तों और रिश्तेदारों को अपना आखिरी सलाम कर रहा है। उसने स्थानीय भोजपुरी भाषा में जो बात कही वह पूरी पढ़िए...

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2953008738960898" crossorigin="anonymous">

"बहुत दिनों तक प्यार में रुसवा किया तूने... कहिए से आज कल कर रहे थे ना, लो आज अपना लास्ट कॉल हो गया। करन भाई हम जात हई, अच्छा से रहिए दारू कबो मत पिहे माई बाबू का सेवा करिहे। इहां केहू, कोई के ना पूछी, इ मौत क स्थानै हव। कहिए से तू हमके समझावत रहले, लेकिन हम झंझट में पड़ गईली। आज हम जात हई, मजा आ जाई।

कभो कौनो लड़की से बात मत करिहे। विकास भैया एक लड़की ने मार दिया आज। काजल दीदी तोहार मुंह बोला भाई आज जात हव। का करीं मतलबी लोग भेटा गईन। फूफा कबो झगड़ा मत करिह। हम कहत रहली न कि मर जाईब परेशान हई।

ऐ मुनिया फुआ बढ़िया से रहिया। राजेश भैया (बदला हुआ नाम) तोहार बहिन हमके मरले हईं, असलियत ईहै हौ हो,याद कईले रहिया।"

परिजन बोले- एक हफ्ते से परेशान था, दोस्तों से जान देने की बात करता था

रविवार को भी एनडीआरएफ गंगा में सर्च अभियान चला रही है। घाट पर दीपक के परिजन बैठे हैं। अभी भी उन्हें बेटे के जिंदा होने की उम्मीद है। परिजन कहते हैं, "दीपक पढ़ने में एवरेज था।

इधर, छह महीने से स्कूल की किसी लड़की के उसका अफेयर चल रहा था। फोन पर बहुत ज्यादा बातचीत करने लगा था। 15 दिन से वह परेशान दिख रहा था। हमें कुछ सही नहीं लगा तो उसके दोस्तों से पूछा गया। लेकिन किसी दोस्त ने कुछ नहीं बताया।"

रिश्तेदारों ने बताया, "हम लोगों ने उसके स्कूल में टीचर्स से भी बात की। उनसे कहा था कि उसे समझाएं कि वह पढ़ाई पर ध्यान दें। हालांकि, इसका असर नहीं हुआ। घटना के बाद अब दोस्तों ने बताया कि वह बातचीत में जान देने की बात करता रहता था।"

बहन और बुआ को फोन करके कहा था- मैं गंगा पुल पर हूं, कूदने जा रहा हूं

रिश्तेदारों ने बताया, दीपक बड़ी बहनों को और बुआ को बहुत मानता था। शनिवार शाम को दीपक ने दोनों बहनों और बुआ को फोन किया था। उसने कहा था कि मैं गंगा पुल पर आ गया हूं। यहां से कूद कर अपनी जान दे दूंगा। इसके बाद फोन काट दिया। जब तक परिजन पुल पर पहुंचे तब तक वह कूद चुका था।

दीपक के पिता सुरेश सोनकर रोते हुए कहते हैं, "मैंने सोचा था कि बेटा पढ़- लिखकर हमारी मदद करेगा। जिंदगी बीत गई फल का ठेला लगाते लगाते। दो बेटियों की शादी की। अब सोचा था कि बेटा कमाएगा तो आराम करूंगा। मेरे साथ ही ऐसा क्यों हुआ। हमसे अपनी बात बताता तो हम उसे बचा लेते।"

युवक को रेलिंग से नदी में कूदते देखकर राहगीर मौके पर पहुंचे। वहां देखा तो मोबाइल का रिकॉर्डिंग मोड ऑन था। वीडियो में दीपक नदी में कूदते हुए नजर आ रहा है। पुल से राहगीरों ने नदी किनारे खड़े नाविकों को आवाज लगाई। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने काफी देर तक युवक की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।

यह युवक की चप्पलें हैं। नदी में कूदने से पहले उसने पुल पर उतार दी थी। पुल पर ही युवक की बाइक भी खड़ी मिली है।

शनिवार को रात होने की वजह से पुलिस ने गंगा में सर्च अभियान रोक दिया। रविवार सुबह वाराणसी से पहुंची SDRF की टीम ने एक बार फिर नदी में तलाश शुरू की। पुलिस ने बताया कि दीपक का जो आखिरी वीडियो रिकॉर्ड हुआ है। उसमें वह नशे की हालत में लग रहा है। बाइक से वह सैदपुर गंगा पुल पर पहुंचा। यहां पुल किनारे अपनी बाइक खड़ी। रोते हुए वीडियो बनाया और फिर कूद गया।

दीपक अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा है। इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा है। उससे छोटा भाई सूरज है। घटना के बाद से ही युवक की मां मंजू देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। कस्बा पुलिस चौकी इंचार्ज पवन कुमार ने बताया कि गंगा नदी में युवक की तलाश कराई जा रही है।

यहाँ देखें वीडियो...

गाजीपुर में अब तक 103 डेंगू पॉजिटिव मिले:सीएमओ ने की लोगों से बचाव के उपाय करने की अपील, कहा- घबराने की जरूरत नहीं

गाज़ीपुर में आईएमएस बीएचयू को संदिग्ध डेंगू मरीजों के 9 सैम्पल भेजे गये हैं। अब तक कुल 130 सैंपल भेजे जा चुके हैं, जिसमें 121 परिणाम प्राप्त हुए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह के मुताबिक 121 में डेंगू पॉजिटिव गाजीपुर के 83 और अन्य जनपद के 04 मरीज हैं, जबकि नेगेटिव 34 मिले। अन्य जनपद से सूचित कुल 20 मरीज की संख्या प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि अब तक जनपद में डेगू के पॉजीटिव कुल 103 मरीज मिले हैं।

जिला अस्पताल गाजीपुर में डेंगू के लिए आरक्षित बेड की संख्या 25 है, जिनमें भर्ती संदिग्ध डेंगू मरीजों की संख्या 10 और 15 बेड खाली हैं। गाजीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में डेंगू के लिए आरक्षित बेड की संख्या 60 है, जिसमें भर्ती संदिग्ध डेंगू मरीजों की संख्या-7, जबकि 53 बेड खाली हैं। गाजीपुर के निजी अस्पतालों में डेंगू के लिए आरक्षित बेड की संख्या 32 है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनपद वासियों से बुखार से भयभीत होने की बजाय घरों एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने को अति आवश्यक बताया। साथ ही बताया कि मात्र प्लेटलेट का कम होना डेंगू का लक्षण नहीं है। अन्य बिमारियों में भी प्लेटलेट्स की संख्या में कमी होती है। डेंगू स्वयं ठीक होने वाली बीमारी है।

डेंगू के इलाज के लिए कोई विशेष दवा नहीं है। बुखार कम करने के लिए मात्र पेरासिटामोल दवा की जरूरत होती है। आईब्रुफेन एवं डिस्प्रिन इत्यादि का सेवन बिलकुल न किया जाए। बीमारियों से बचाव के लिए घरों के आसपास, छतों पर तथा घरों के अंदर कहीं भी पानी इकट्ठा नहीं होने देना चाहिए।

घरों के आसपास के जलजमाव का निस्तारण पंचायती राज विभाग एवं नगर विकास विभागों के सहयोग से करवाया जाना आवश्यक है। घरों के अंदर तथा छतों पर अनावश्यक वस्तुओं, जैसे पुराने टायर, प्लास्टिक अथवा मिट्टी के पुराने बर्तन, बोतल, ग्लास, नारियल के खोल आदि को तत्काल हटा देना चाहिए। कूलर के पानी को निकाल कर अच्छे से साफ करके सुखा कर रख दें।

उसका प्रयोग अब बंद कर दें। शरीर को पूरी तरीके से ढक कर रखें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। मच्छर जनित बीमारियों की जांच और उपचार की सुविधा सभी सरकारी चिकित्सालयों में उपलब्ध है।

Share this story