×

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर केक काटकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर केक काटकर दी शुभकामनाएं

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर वार्ड संख्या 45 छतनाग में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पार्षद शिवनारायण यादव 'घुन्नू', उनके बड़े भाई एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव 'नेताजी', राजकुमार यादव सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्र के समक्ष केक काटकर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की कामना की।

Yogi Adityanath Birthday, Prayagraj News, Chhatnag Ward 45, BJP Workers Prayagraj, Shivnarayan Yadav Ghunnu, Ashok Yadav Netaji, UP CM Birthday Celebration, Prayagraj BJP News, Yogi Adityanath Janmotsav, Uttar Pradesh News

कार्यक्रम में वक्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में हुए विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है। अंत में उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री के दीर्घ जीवन एवं प्रदेश की निरंतर उन्नति के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

Share this story