×

प्रयागराज में भाजपा गंगापार का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

BJP Gangapar Training Campaign 2026  ,  BJP Training Mahabhiyan, Prayagraj BJP News, Gangapar BJP Programme, Pandit Deendayal Upadhyay Training, Keshav Prasad Maurya, BJP Prayagraj News, BJP Worker Training
 

प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी गंगापार प्रयागराज की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को किया गया। कार्यक्रम का आयोजन झूंसी वार्ड 45 स्थित छतनाग रोड, महमूदाबाद के स्वामी भजनानंद आश्रम आरसी गुप्ता रोड पर किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा गंगापार जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, पार्षद शिवनारायण यादव ‘घुन्नू’, संयोजक राजकुमार यादव, ओम प्रकाश मिश्रा, भाजपा मंडल शक्ति केंद्र के पदाधिकारी तथा अनुसूचित मोर्चा के महामंत्री सूरज कुमार समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सुबह से ही कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की भारी भीड़ प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची। कार्यक्रम के दौरान भाजपा की विचारधारा, संगठन की मजबूती, केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं तथा आगामी चुनावी रणनीतियों पर चर्चा की गई।

भाजपा नेताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और राष्ट्र निर्माण के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण महाभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में संगठन को और मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल होंगे। उनके संबोधन के साथ दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

कार्यक्रम स्थल पर पूरे दिन उत्साह का माहौल बना रहा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Share this story