×

झूंसी में दर्दनाक सड़क हादसा! तेज रफ्तार पल्सर की टक्कर से युवक की मौत, दो बाइक सवार गंभीर घायल

prayagraj news,hindi news,latest news,up news,prayagraj,live news,prayagraj latest news,prayagraj news today,prayagraj news in hindi,news,today news,uttar pradesh news,up news today,prayagraj breaking news,prayagraj accident news,latest hindi news

प्रयागराज। प्रयागराज के झूंसी थाना क्षेत्र स्थित चक हरिहर वन के पास गुरुवार दोपहर करीब 3:45 बजे एक भीषण सड़क हादसे में सड़क पार कर रहे एक अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वाराणसी की ओर से प्रयागराज की तरफ जा रही तेज रफ्तार पल्सर बाइक ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। पुलिस को उसका मोबाइल फोन मिला है, लेकिन वह लॉक होने के कारण पहचान स्थापित करने में दिक्कत आ रही है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है।

हादसे में पल्सर बाइक सवार दो युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस ने बाइक नंबर UP32RB9291 को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि हादसे से जुड़ी सभी परिस्थितियों की जानकारी मिल सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार अक्सर हादसों का कारण बनती है। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

Share this story