स्वयं रोजगार योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को लक्ष्य समय से पूरा करने के निर्देश
प्रयागराज।जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा के निर्देशन में उपायुक्त स्वतः रोजगार की अध्यक्षता में शनिवार को संगम सभागार में जिला क्रियान्वयन एवं अनुसरण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने अवगत कराया कि जनपद में पात्र लाभार्थियों को समूह में जोड़ने की प्रगति संतोजनक नहीं है।
विकासखंड मांडा, सैदाबाद, श्रृंगवेरपुर, शंकरगढ़ एवं उरूवा के खंड विकास अधिकारी एवं ब्लॉक मिशन प्रबंधकों को समय से निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति करने हेतु निर्देशित किया गया।
लखपति महिला कार्यक्रम के अंतर्गत समस्त खंड विकास अधिकारियों को अपने विकास खंड से न्यूनतम पांच अच्छे उत्पादों को सूचीबद्ध करते हुए उनकी ब्रांडिंग पैकेजिंग एवं मार्केटिंग के साथ-साथ सफलता की कहानी बनाकर आगामी बैठक में उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया।
परियोजना निदेशक डीआरडीए द्वारा सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि विकासखंड में कार्यरत समूह के समस्त कैडरों के मानदेय का समय से भुगतान सुनिश्चित करें यदि कैडरों का मानदेय की डिमांड अभी तक जिले पर नहीं की गई है तो उन सभी की मांग दो दिनों के भीतर जिले पर भेज दें।
जिला मिशन प्रबंधक द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि जनपद में गठित नवीन समूह के खाते कैंप लगाकर बैंकों से समन्वय स्थापित कर खोले जाए। बैठक मे समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं समस्त ब्लॉक मिशन प्रबंधक उपस्थित रहे।
