×

Prayagraj Train Accident: प्रयागराज में दो ट्रेनों के बीच फंसे यात्री, 4 की मौत, 1 लापता

Prayagraj Train Accident: प्रयागराज में दो ट्रेनों के बीच फंसे यात्री, 4 की मौत, 1 लापता।
पचदेवरा हाल्ट पर टॉयलेट के लिए उतरे युवक को बचाने में पूरा परिवार खत्म, इलाके में मातम।

 

प्रयागराज।  प्रयागराज में बुधवार शाम करीब 7:30 बजे ट्रेन से कटकर 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और सभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। हादसा करछना क्षेत्र के पचदेवरा हाल्ट का है। हाल्ट स्टेशन पर ट्रेन से उतरे थे। यात्री  ट्रेन कुछ ही देर के लिए रुकी थी। एक यात्री नीचे उतरकर दूसरी लाइन के पास टॉयलेट करने लगा तभी कालका मेल आ गई और उसकी चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना को देख ट्रेन मे मौजूद यात्रियों ने शोर मचाया। मृतक के परिजन घबराकर नीचे उतर आए, तभी दूसरी ट्रेन भी आ गई और तीनों उसी ट्रेन की चपेट में आ गए। इस हादसे में उनकी भी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद एक अन्य व्यक्ति के गायब होने की सूचना है। आशंका जताई जा रही कि वह भी ट्रेन की चपेट में आया है, हालांकि उसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। सूचना मिलते ही करछना थाने की पुलिस एसीपी सुनील कुमार सिंह जीआरपी और रेलवे के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और सभी शव का शिनाख्त कराया जा रहा है।

Share this story