×

Prayagraj News: आंधी-तूफान में जर्जर बिजली खंभों की खुली पोल, हादसे का खतरा बढ़ा

Prayagraj News: आंधी-तूफान में जर्जर बिजली खंभों की खुली पोल, हादसे का खतरा बढ़ा

प्रयागराज के झूंसी क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर 45 छतनाग उस्तापुर, महमूदाबाद तालाब वाली रोड पर जर्जर बिजली व्यवस्था लोगों के लिए खतरा बन गई है। हाल ही में आए तेज चक्रवाती तूफान के बाद इलाके में कई बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि कई स्थानों पर पेड़ गिरने से जनहानि की घटनाएं भी सामने आईं।

स्थानीय लोगों के अनुसार महमूदाबाद पावर हाउस से सप्लाई लेने वाला एक बिजली का खंभा सड़क की ओर बुरी तरह झुक गया है। खंभे के नीचे बिजली के तार और केबलों का जंजाल लटका हुआ है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों का आरोप है कि स्थिति गंभीर होने के बावजूद बिजली विभाग ने 11 हजार वोल्ट की लाइन की सप्लाई दोबारा चालू कर दी है।

इलाके के नागरिकों का कहना है कि विभाग की लापरवाही साफ दिखाई दे रही है। सड़क किनारे झुका खंभा राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों के लिए मौत का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और बिजली विभाग से तत्काल खंभे को बदलने और इलाके की बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके।

Share this story