×

Prayagraj News: मानसिक रूप से अस्वस्थ जिम संचालक ने फासी लगाकर की आत्महत्या

ew

Prayagraj News: शिवकुटी थाना क्षेत्र के महावीरपुरी मुहल्ले के रहने वाले अभय पांडेय (30) ने फांसी लगाकर जान दे दी। बृहस्पतिवार को उसका शव फंदे से लटकता मिला। बुधवार देर रात करीब दो बजे उसने पत्नी से मोबाइल पर बात की थी। सुबह फोन नहीं उठा तो पत्नी घर पहुंची। पुलिस के मुताबिक पारिवारिक विवाद में उसने फांसी लगाई।



मूल रूप से कुशीनगर के तरैयासुजान गांव का रहने वाला अभय पांडेय यहां पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आया था। बाद में उसने दो गाड़ियां खरीद ली और ट्रैवल्स में चलवाने लगा। उसने जिम और लाइब्रेरी भी खोली थी। दो साल पहले उसने तेलियरगंज की रहने वाली प्रिया से प्रेम विवाह किया था। दोनों साथ में रहते थे। कुछ महीने पहले विवाद के बाद प्रिया मायके चली गई।

बुधवार देर रात उसने पत्नी प्रिया से रात में दो बजे बात की। इसके बाद प्रिया ने सुबह फोन मिलाया तो फोन नहीं उठा। प्रिया अपने घर वालों के साथ पहुंची तो देखा वह फंदे से लटक रहा है। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। उसके घर कुशीनगर में खबर दे दी गई है। शुक्रवार को घर वालों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

अशोक नगर मुहल्ले में बृहस्पतिवार को विनोद कुमार टंडन (53) ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह पौधों की नर्सरी का काम करते थे। दोपहर में वह घर पर अपने कमरे में थे। पत्नी ने उन्हें फंदे से लटकता देखा तो चीख पड़ीं। घर वालों के मुताबिक पिछले कुछ समय से वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। हैदराबाद में नौकरी करने वाले बेटे को सूचना दे दी गई है।

Share this story