×

प्रयागराज: करेली के कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, झोपड़ियां आईं चपेट में; बड़ा हादसा टला

#PrayagrajNews #KareliFire #Prayagraj #UPNews #BreakingNews #UttarPradesh
फायर ब्रिगेड की तत्परता से एक घंटे में पाया गया काबू, कोई जनहानि नहीं

प्रयागराज। प्रयागराज के करेली थाना क्षेत्र के मुर्गा दरबार इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इलाके में स्थित कबाड़ की एक टाल (गोदाम) में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास की झोपड़ियां भी इसकी चपेट में आ गईं। गनीमत रही कि समय रहते दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

क्या है पूरा मामला?

करेली के मुर्गा दरबार इलाके में छोटू की कबाड़ की टाल स्थित है। इसी परिसर में खाली जगह पर कबाड़ बीनने वाले लोगों ने आधा दर्जन से अधिक झोपड़ियां बना रखी हैं, जिनमें परिवार रहते हैं।

गुरुवार सुबह अचानक कबाड़ में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पास की झोपड़ियां भी जलने लगीं। लपटें और धुंआ उठता देख आसपास के लोग और राहगीर घबरा गए।

दमकल की टीम ने पाया काबू

स्थानीय लोगों की सूचना पर तुरंत अग्निशमन विभाग (Fire Brigade) की टीम दो फायर टेंडर के साथ मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया और इसे आसपास के अन्य घरों में फैलने से रोक लिया।

ik

जलती बीड़ी या सिगरेट से आशंका

आग लगने के वास्तविक कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी व्यक्ति द्वारा फेंकी गई जलती हुई बीड़ी या सिगरेट की चिंगारी के कारण यह आग लगी। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

 

 

Share this story