×

प्रयागराज में तेजी से बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर, हनुमान मंदिर कॉरिडोर और नागवासुकी मंदिर तक पहुंचा पानी

प्रयागराज में तेजी से बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर, हनुमान मंदिर कॉरिडोर और नागवासुकी मंदिर तक पहुंचा पानी

प्रयागराज, 22 अगस्त। लगातार हो रही बारिश के बीच प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में दोनों नदियों के जलस्तर में करीब 37 से 38 सेंटीमीटर तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जलस्तर बढ़ने से संगम क्षेत्र में नदी का पानी रिवर फ्रंट और आसपास की सड़कों तक पहुंच गया है।

संगम क्षेत्र में बाढ़ का असर अब प्रमुख धार्मिक स्थलों के आसपास भी दिखाई देने लगा है। नागवासुकी मंदिर के द्वार तक पानी पहुंच गया है, जबकि बड़े हनुमान मंदिर कॉरिडोर तक भी बाढ़ का पानी पहुंचने से क्षेत्र का बड़ा हिस्सा जलमग्न हो गया है। इससे संगम क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रयागराज में लेटे हनुमानजी तक पहुंचीं मां गंगा

बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार, गंगा और यमुना फिलहाल 84.734 मीटर के खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही हैं। अभी सभी तटबंध सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हालांकि जिस तेजी से दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है, उससे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चिंता बढ़ गई है।

Water levels of the Ganga and Yamuna are rising rapidly Bade Hanumanji 'Amrit Snan' any moment.

नदी किनारे बने रिवर फ्रंट और आसपास की सड़कों तक पानी पहुंचने के बाद प्रशासन की निगरानी बढ़ा दी गई है। एक ओर नागवासुकी मंदिर के द्वार तक और दूसरी ओर हनुमान मंदिर कॉरिडोर तक पानी पहुंचने से संगम क्षेत्र में बाढ़ का प्रभाव साफ दिखाई दे रहा है। प्रशासन की ओर से जलस्तर और प्रभावित क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Share this story