×

वाराणसी से बड़नगर जा रही भाजपा की बाइक यात्रा का झूंसी में स्वागत

वाराणसी से बड़नगर जा रही भाजपा की बाइक यात्रा का झूंसी में स्वागत

प्रयागराज। सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत शनिवार को वाराणसी से बड़नगर जा रही बाइक यात्रा का झूंसी में स्वागत किया गया। झूंसी आवास विकास कॉलोनी योजना-3 स्थित पुलिस बूथ चौराहे पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल लोगों का अभिनंदन किया।

इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम, भारत माता की जय, वंदे मातरम् और नरेंद्र मोदी-योगी आदित्यनाथ के समर्थन में नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बाइक यात्रा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन भाजपा झूंसी के अध्यक्ष रोहित कुमार निषाद पंकज के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष किरण त्रिवेदी और राजीव कुशवाहा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत उपाध्याय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आरती अग्रवाल, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र शुक्ल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता व विश्व गौरव, किसान मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद प्रत्याशी पंकज ओझा, युवा मोर्चा जिला मंत्री महेंद्र तिवारी समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वाराणसी से बड़नगर जा रही भाजपा की बाइक यात्रा का झूंसी में स्वागत

इसके अलावा पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जिला कार्यसमिति सदस्य प्रमोद जायसवाल, पार्षद सियाराम मौर्य, पार्षद प्रतिनिधि शिवाकांत कुशवाहा, पूर्व विस्तारक तरुण मिश्र, मंडल उपाध्यक्ष अवधेश सिंह चौहान व विजय सिंह, मंडल महामंत्री पवन कुमार पांडेय व वीरेंद्र कुमार यादव, मंडल मंत्री अशोक भारतीय, प्रीति तिवारी, सुनीता चौधरी और मंडल सोशल मीडिया संयोजक हिमांशु द्विवेदी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में श्रीनिवास पाठक, दिलीप कुमार यादव, विश्वेंद्र प्रताप कुशवाहा, दीपक केसरवानी, विनोद जायसवाल, अभय यादव, ऋषि निषाद, ओमप्रकाश मिश्र, अभिषेक श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, उत्कर्ष अग्रवाल, सुरेश चंद्र त्रिपाठी, गंगा राम निषाद, महेश चंद्र गौतम, राजकुमार, चंद्रभूषण नायक, भरत सिंह, तक्ष मिश्र, अर्पित पांडेय, अजय पाल और राहुल सिंह बघेल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। महिला कार्यकर्ताओं में किरण त्रिवेदी, आरती अग्रवाल, अनीता सिंह, आशा सिंह पटेल, सुनीता चौधरी, प्रीति तिवारी, रीतू त्रिपाठी और माल्या मिश्र ने भी सहभागिता की।

Share this story