प्रयागराज में भाजपा गंगापार का प्रशिक्षण महाभियान शुरू, बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी गंगापार प्रयागराज की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन झूंसी वार्ड 45 स्थित छतनाग रोड महमूदाबाद के स्वामी भजनानंद आश्रम, आरसी गुप्ता रोड पर किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा गंगापार जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, पार्षद शिवनारायण यादव ‘घुन्नू’, संयोजक राजकुमार यादव, ओम प्रकाश मिश्रा, भाजपा मंडल शक्ति केंद्र के पदाधिकारी, अनुसूचित मोर्चा महामंत्री सूरज कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
सुबह से ही भजनानंद आश्रम परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

भाजपा नेताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और अंत्योदय की भावना को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण महाभियान आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यशैली और जनसंपर्क को मजबूत बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल होंगे। उनके संबोधन के साथ दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
