×

शव लेकर चौराहे पर पहुंचे आक्रोशित परिजन, बुलडोजर कार्रवाई की उठाई मांग

शव लेकर चौराहे पर पहुंचे आक्रोशित परिजन, बुलडोजर कार्रवाई की उठाई मांग

प्रयागराज (चक)। घटना से आक्रोशित परिजनों ने शव को चक चौराहे पर रखकर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग उठाई। चक्का जाम के चलते मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

शव लेकर चौराहे पर पहुंचे आक्रोशित परिजन, बुलडोजर कार्रवाई की उठाई मांग

स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। एसीपी गंगाबार भी घटनास्थल पर मौजूद रहे और परिजनों को समझाकर शांत कराने का प्रयास करते रहे। अधिकारियों ने काफी देर तक परिजनों से बातचीत की, जिसके बाद वे मान गए और शव को लेकर अपने घर की ओर रवाना हो गए।

प्रयागराज के नैका गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका

परिजनों के घर पर भी एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, शव के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कराने का प्रयास किया जा रहा है। घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्क बनी हुई है।

Share this story