×

गंगा नदी में पुल के उपर से युवती ने लगाई छलांग

गंगा नदी में पुल के उपर से युवती ने लगाई छलांग

प्रयागराज। जनपद में थाना दारागंज अंतर्गत एक 30 वर्षीय महिला रुखसाना बानो पत्नी फिरोज अहमद मदनापुर थाना सराय इनायत की रहने वाली है जो आज दोपहर तकरीबन 12:30 बजे शास्त्री पुल के ऊपर से गंगा नदी में छलांग लगाकर कूद गई। जिससे मौके पर मौजूद  जल पुलिस व गोताखोर रंजय कुमार निषाद, नीरज कुमार निषाद की मदद से महिला को जीवित बचा लिया गया।

महिला को कम पानी रहने के कारण महिला रेत में फस गई जिससे उसको गंभीर चोटे आई है मौके पर थाना दारागंज पुलिस भी पहुंची और महिला से जानकारी भी ली। लेकिन इस खुदकुशी के पीछे कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। महिला के 3 बच्चे भी हैं महिला से जानकारी लेने के बाद घर वालों को भी सूचना दे दी गई है।

Share this story