×

प्रयागराज: मछली मारने के दौरान गंगा नदी में डूबने से युवक की मौत

प्रयागराज: मछली मारने के दौरान गंगा नदी में डूबने से युवक की मौत

प्रयागराज। थाना झूसी अंतर्गत कल दोपहर में मछली मारने गए सुभाष भारतीय स्वर्गीय पंचू भारतीय उम्र 49 वर्ष निवासी रहीमापुर थाना झुंसी अपने घर रहीमा पुर से बदरा सोनौटी की तरफ गंगा नदी में मछली मारने गया था, जो गंगा में रहस्यमय तरीके से डूबने से मौत हो गई। 

वहां पर और कुछ लोग मछली मारने गए थे, जिसके द्वारा जानकारी मिलने पर थाना झूसी को सूचना हुआ और जल पुलिस व गोताखोर निरंजन कुमार निषाद, रंजय कुमार निषाद, अनिल निषाद, अनिल कुमार की मदद से खोजबीन के दौरान लाश को बरामद किया गया। 

पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

National Cinema Day: आज वाराणसी के किसी भी सिनेमा हॉल में देखें फ़िल्म, नहीं खर्च करना होगा ज्यादा पैसा

Today Weather Update: यूपी में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में बंद रहेगा स्कूल व कॉलेज

Today Weather Update: यूपी में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों  में बंद रहेगा स्कूल व कॉलेज

UP Schools Closed : उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से लोग बेहाल हैं। सड़कों पर जलजमाव से यातायात मुश्किल में है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी भारी बारिश का अंदेशा जताया है। इसको ध्यान में रखते हुए नोएडा समेत प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों को एक दिन के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

अलीगढ़, कानपुर, सीतापुर, बहराइच, उन्नाव और राजधानी लखनऊ में भी जिलाधिकारियों ने स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है।

दरअसल, एनसीआर तथा यूपी के कई इलाकों धारासार बारिश ने लोगों की मुसीबत बढ़ा रखी है। बारिश के कारण कई जगहों पर हुए हादसों में लोगों को जान से भी हाथ धोना पड़ा है। इसके अलावा सड़कों और गलियों में जलजमाव से आवाजाही में भी काफी मुश्किलें हो रही हैं।

ऐसे में स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नोएडा समेत प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

नोएडा-गाजियाबाद में स्कूल बंद

नोएडा के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने गुरुवार को आदेश जारी किया है कि जिले के सभी बोर्ड के कक्षा 8 तक के स्कूल शुक्रवार यानी कि 23 सितंबर को बंद रहेंगे।

जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मवारी सिंह ने यह जानकारी दी है। गाजियाबाद के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने भी भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर शुक्रवार को क्लास 1 से लेकर 8 तक की छुट्टी डिक्लेयर की है।

अलीगढ़ में दो दिन की बंदी

इसके अलावा अलीगढ़ में नर्सरी से 12वीं तक के स्कूल अगले दो दिनों यानी कि 24 सितंबर तक बंद रखने के आदेश जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने दिए हैं।

उन्नाव, सीतापुर, लखनऊ में अवकाश

उन्नाव में भारी बारिश के कारण 8वीं तक के स्कूल अगले आदेश तक के लिए बंद रखने को कहा गया है। सीतापुर के डीएम अनुज सिंह ने भी 12वीं तक के स्कूलों को दो दिनों तक के लिए बंद रखने का आदेश दिया है।

लखनऊ के कमिश्नर रोशन जैकब ने छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों को बंद रखने को कहा है।

कानपुर में 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी

कानपुर के जिला विद्यालय निरीक्षक राम किशोर ने भारी बारिश को देखते हुए 23 सितंबर को जिले में 1 से 12वीं तक के स्कूलों को बंद करवा दिया है।

आगरा, मैनपुरी में दो दिन अवकाश

बारिश की चेतावनी को देखते हुए आगरा प्रशासन ने भी 12वीं तक के स्कूलों को 23 और 24 सितंबर को बंद रखने को कहा है। मैनपुरी में 8वीं तक के स्कूल दो दिन बंद रहेंगे।

कानपुर में स्कूल बंद  

फिरोजाबाद-एटा में एक दिन की छुट्टी

फिरोजाबाद में भी बारिश के कारण एक से लेकर 8वीं तक के स्कूलों में शुक्रवार को एक दिन का अवकाश रहेगा। एटा मे भारी बारिश के चलते कक्षा 8 तक के सभी स्कूल बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

कासगंज में सिर्फ छात्रों की छुट्टी

कासगंज में कक्षा 8 तक के स्कूलों में 23 से 24 सितंबर तक का केवल छात्रों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि, स्कूल में विभागीय कार्य इस दौरान भी जारी रहेंगे।

School Holiday in October 2022: अक्टूबर में छुट्टी ही छुट्टी, खबर देख बनाएं टूर की प्लानिंग

UP School Holiday List: 2022 में सरकारी छुट्टियों का कैंलेंडर जारी, जानें  2022 में कब बंद रहेंगे स्कूल

UP School Holiday Calendar 2022: उत्तर-प्रदेश सरकार की ओर से वर्ष 2022 के लिए शैक्षणिक कैलेंडर पहले ही जारी कर दिया गया था।  प्रदेश के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के लिए वर्ष 2022 में सभी छुट्टियों की डिटेल्स दी गयी थी।

सरकारी विभागों की वेबसाइट पर शासन की ओर से जारी किए गए अवकाश की पूरी लिस्‍ट उपलब्‍ध है जिसके अनुसार अक्टूबर में कुल 11 छुट्टियां दी गईं हैं। 

 सस्ता हुआ सरसों तेल और रिफाइयन, कीमतों में आई भारी गिरावट, जानिए आज का भाव!  

अक्टूबर महीने में लंबी छुट्टियां आने वाली हैं।  इस महीने कई बड़े त्यौहार पड़ेगे, जिससे स्‍कूलों में  छुट्टियां रहेंगी। सिंतबर का महीना अब लगभग समाप्त होने जा रही है और अक्टूबर का महीना जल्द शुरू हो जाएगा। 

बड़ी खुशखबरी! राशन कार्ड धारकों को मुफ्त में मिलेगा राशन, खाद्य सचिव ने दी अहम जानकारी

 अगले महीने में कितने दिन छुट्टियां रहेंगी।  सभी बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी है छुट्टियां का भरमार अक्टूबर महीने में होने जा रहा है  October के महीने में कितने दिन स्कूल बंद रहेगा। 

उसके बारे में जानकारी देंगे। बच्चों के अभिवाक उनकी छुट्टी के अनुसार ही बहार जाने के प्लान या घर के कामो को व्यवस्थित करते है। बच्चों के मन में स्कूल की छुट्टी को लेकर बड़ी उत्सुकता रहती है। आज वो उत्सुकता को पूरा कर रहे आइए जानते है। 

स्कूल शिक्षा विभाग ने दशहरा और दीपावली को लेकर जो अवकाश की तिथि घोषित की है, उसमें (Dussehra 2022 Holidays) 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक यानी चार दिन दशहरे का अवकाश दिया गया है। 

Aganwadi bharti 2022: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एवं कई पदों पर निकली बम्पर भर्ती, जल्द करें आवेदन!

वहीं दीपावली (Diwali 2022 Holidays) का अवकाश 22 अक्टूबर से 27 अक्टूबर यानी छह दिन रहेगा। 

सोने के दाम में भारी गिरावट, जानिए क्या है सोने का आज का रेट!

दशहरा और दीपावली के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग अपने गृह नगर जाते हैं। इसलिए स्कूलों में उपस्थिति कम होती है। कई लोगों को स्कूल में अवकाश न होने की वजह से गृह नगर जाने में समस्या होती है। इसलिए सरकार ने दशहरा और दीपावली पर पर्याप्त अवकाश घोषित किया है। 

छुट्टियों के बीच तिमाही परीक्षाएं

लोक शिक्षण संचालनालय ने कक्षा नवमीं से बारहवीं तक की तिमाही परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 

ये परीक्षाएं दशहरा और दीपावली की छुट्टियों के बीच कराई जाएंगी। 

 कक्षा नवमीं और दसवीं की परीक्षाएं जहां 7 अक्टूबर से शुरू होकर 15 अक्टूबर तक चलेंगी। 

वहीं ग्यारहवीं और बारहवीं का पेपर 7 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक होगा। 

​सेंट्रल रेलवे में निकली टीचर के इतने पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

ये है सरकारी छुट्टियों की लिस्ट-

गांधी जयंती- 02 अक्‍टूबर

महाअष्‍टमी- 03 अक्‍टूबर

महानवमी- 04 अक्‍टूबर

दशहरा विजयादशमी- 05 अक्‍टूबर

ईद ए मिलाद महर्षि बाल्‍मिकी जयंती- 09 अक्‍टूबर

नकर चतुर्दशी – 23 अक्टूबर

दीपावली- 24 अक्टूबर

गोवर्धन पूजा- 26 अक्‍टूबर

भइयादूज- 27 अक्‍टूबर

छठ पूजा पर्व – 30 अक्‍टूबर

सरदार बल्‍लभ भाई पटेल – 31 अक्‍टूबर

Share this story