×

राजकीय नर्सेस संघ का चरणबद्ध आंदोलन 9 अक्टूबर से, मांगों को लेकर काला फीता बांधकर जताएंगे विरोध

राजकीय नर्सेस संघ का चरणबद्ध आंदोलन 9 अक्टूबर से, मांगों को लेकर काला फीता बांधकर जताएंगे विरोध

लखनऊ। राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश ने अपनी विभिन्न मांगों एवं अधिकारों के समर्थन में चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। संघ के पूर्व निर्धारित आंदोलन कार्यक्रम के तहत प्रदेशभर के राजकीय नर्सिंग कर्मी 9 अक्टूबर 2026 से आंदोलन की शुरुआत करेंगे।

संघ के महामंत्री अशोक कुमार ने बताया कि आंदोलन के प्रथम चरण में 9 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक सभी नर्सिंग कर्मी काला फीता बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएंगे। इसके बाद 21 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से 10 बजे तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

आंदोलन के अगले चरण में 22 अक्टूबर को महानिदेशालय (डीजी ऑफिस) का घेराव कर नर्सिंग कर्मियों की लंबित मांगों को मजबूती के साथ शासन एवं विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा।

संघ ने सभी नर्सिंग कर्मियों से आंदोलन के दौरान पूर्ण अनुशासन एवं एकजुटता बनाए रखने तथा निर्धारित कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है। संघ का कहना है कि अपने अधिकारों और जायज मांगों के समर्थन में एकजुट होकर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाई जाएगी।

राजकीय नर्सेस संघ ने आंदोलन को सफल बनाने के लिए प्रदेशभर के नर्सिंग कर्मियों से एकजुटता के साथ सहभागिता की अपील की है।

Share this story