×

Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव की चिता को ससुर ने दी अग्नि, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Prateek Yadav Death:​​​​​​​ प्रतीक यादव की चिता को ससुर ने दी अग्नि, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav के भाई Prateek Yadav का गुरुवार को बैकुंठधाम भैंसाकुंड श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम यात्रा के दौरान भारी संख्या में समर्थक और शुभचिंतक मौजूद रहे। जैसे ही प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा निकली, लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और माहौल गमगीन हो गया।

बता दें कि बुधवार को प्रतीक यादव के निधन की खबर सामने आई थी, जिसके बाद पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार को हुए अंतिम संस्कार में उनकी पत्नी Aparna Yadav के पिता अरविंद बिष्ट ने चिता को मुखाग्नि दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह सवाल उठने लगे कि आखिर भाई अखिलेश यादव और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद होने के बावजूद ससुर ने मुखाग्नि क्यों दी?

लोगों ने यह भी सवाल किया कि क्या हिंदू धर्म में ससुर अपने दामाद को मुखाग्नि दे सकता है? वहीं कुछ यूजर्स ने यह भी पूछा कि प्रतीक यादव की दो बेटियां हैं, फिर अंतिम संस्कार की यह जिम्मेदारी ससुर को क्यों दी गई?

धार्मिक मान्यताओं और शास्त्रों की बात करें तो हिंदू धर्म में अंतिम संस्कार के लिए केवल पुत्र का होना अनिवार्य नहीं माना गया है। धर्मशास्त्रों के अनुसार परिस्थितियों और परिवार की सहमति के आधार पर कोई भी करीबी संबंधी मुखाग्नि दे सकता है। इसमें भाई, बेटी, पत्नी, दामाद या ससुर भी शामिल हो सकते हैं।

धर्माचार्यों के मुताबिक, अंतिम संस्कार में सबसे अधिक महत्व श्रद्धा, कर्तव्य और परिवार की इच्छा का होता है। ऐसे में अरविंद बिष्ट द्वारा मुखाग्नि दिया जाना शास्त्र सम्मत माना जा रहा है। हालांकि इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर इस विषय को लेकर बहस जरूर तेज हो गई है।

Share this story