×

Lucknow News: कुख्यात अपराधी शुभम दुबे उर्फ विवेक दुबे, जनपद प्रतापगढ़ से गिरफ्तार

स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तर प्रदेश, लखनऊ।

Lucknow News: कुख्यात अपराधी शुभम दुबे उर्फ विवेक दुबे, जनपद प्रतापगढ़ से गिरफ्तार

स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तर प्रदेश, लखनऊ।


थाना मान्धाता, जनपद प्रतापगढ में पंजीकृत मु0अ0सं0 18/2024 व थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ में पंजीकृत मु0अ0सं0: 156/2024 में वांछित रू0 25000/- का पुरस्कार घोषित कुख्यात अपराधी शुभम दुबे उर्फ विवेक दुबे, जनपद प्रतापगढ़ से गिरफ्तार
एसटीएफ उत्तर प्रदेश को थाना मान्धाता, जनपद प्रतापगढ़ पर लूट की घटना से सम्बन्धित पंजीकृत मु0अ0सं0: 18/2024 धारा: 392/411/419/ 420/467/468/471 भादवि व थाना कोतवाली नगर प्रतापगढ़ में पंजीकृत मु0अ0सं0: 156/2024 धारा: 34/452/427/307/504/506/286 भादवि में वांछित रू0 25,000/-का पुरस्कार घोषित अभियुक्त शुभम दुबे उर्फ विवेक दुबे को जनपद प्रतापगढ़ से गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।


गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण


शुभम दुबे उर्फ विवेक दुबे पुत्र अशोक दुबे उर्फ लल्ला, निवासी ग्राम शिवपुर खजुरनी, थाना कोतवाली नगर ,जनपद प्रतापगढ़।


बरामदगी

1.    01 अदद की-पैड सैमसंग मोबाइल


2.    280 रूपये नकद।

गिरफ्तारी का स्थान

 अजगरा महोत्सव तिराहा रानीगंज, थाना क्षेत्र लीलापुर जनपद प्रतापगढ़। दिनांक: 22-05-2024, समय 18ः15 बजे।

एसटीएफ उ0प्र0 को विगत काफी दिनांे से फरार/पुरस्कार घोषित अपराधियों के सक्रिय गिरोह का आपराधिक घटनाएँ कारित करने की सूचनाएँ प्राप्त हो रही थीं। इस सम्बन्ध में एसटीएफ की विभिन्न इकाईयों/टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश के क्रम में श्री शैलेश प्रताप सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ फील्ड इकाई, प्रयागराज के पर्यवेक्षण में निरीक्षक  जय प्रकाश राय एसटीएफ फील्ड इकाई, प्रयागराज के नेतृत्व में टीम गठित कर अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।


उपनिरीक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय, मुख्य आरक्षीगण साजित अली, उदय प्रताप सिंह, प्रभंजन पाण्डेय, आरक्षी किशन व आरक्षी चालक मनोज कुमार यादव की टीम दिनांक 22-05-2024 को जनपद प्रतापगढ़ के थानाक्षेत्र लीलापुर में आपराधिक अभिसूचना संकलन में भ्रमणशील थी। इस दौरान मुखबिर के माध्यम से ज्ञात हुआ कि थाना मान्धाता, जनपद प्रतापगढ़ से लूट की घटना में वांछित रू0 25,000/-का पुरस्कार घोषित अपराधी शुभम दुबे उर्फ विवेक दुबे अजगरा महोत्सव तिराहा रानीगंज के पास मौजूद है, जो कहीं बाहर भागने की फिराक में है। इस सूचना पर विश्वास कर मुखबिर के बताये हुए स्थान पर पहुँचकर अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके पास से उपरोक्त बरामदगी हुई।


गिरफ्तार अभियुक्त शुभम दुबे उर्फ विवेक दुबे ने पूछतांछ पर बताया गया कि दिनांक: 05.03.2024 को पूरे बीरबल ढ़कवा से वह अपने तीन अन्य साथी अभय सिंह उर्फ अभी पुत्र सन्तोष सिंह निवासी सागापुर उपाध्यायपुर थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़, श्रेयांश त्रिपाठी पुत्र सूर्य नरायण त्रिपाठी उर्फ लाल चन्द्र निवासी रामगढ़ बभनमई थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ व अनुज कुमार पाण्डेय पुत्र अजय कुमार पाण्डेय उर्फ लल्लू निवासी पूरे दुरबन थाना दिलीपपुर जनपद प्रतापगढ़ के साथ मिलकर पिकअप बुलेरो नं0: यूपी 32 जेएन 8193 को रोक कर उसके चालक को उतार कर बोलेरो में बैठा लिए तथा दो लोग उक्त पिकअप को लेकर भुपियामऊ होते हुए वहॉ से मान्धाता में उक्त चालक को उतारकर इन चारो लोग दोनो गाड़ियों को लेकर भाग गये।

इन लोगो ने उक्त गाड़ी का मूल नम्बर प्लेट हटाकर फर्जी नं0 प्लेट यू0पी0 70 जीटी 2099 लगा दिये थे जिसको इसका साथी श्रेयांश चलाता था तथा इसके बॉडी का रंग भी बदलवा दिया था ताकि कोई पहचान न हो सके। लूटी गयी पिकअप में पशु आहार लदा था जिसे इसके साथी अनुज पाण्डेय ने इलाहाबाद ले जाकर बेंच दिया था कहॉ बेंचा था और जो रूपये बरामद हुये थे उससे इसको 5000 रू0 मिले थे ।

दिनांक 04.04.2024 को अभय सिंह उर्फ अभी गिर0 हो गया जिसके पास से उक्त लूटी गयी पिकअप बरामद हुयी तथा बचें हुए इन तीनों लोगो पर 25-25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित हो गया था जिससे यह आज भागने की फिराक में था ।इसके अतिरिक्त भी यह थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 156/2024 धारा 34/452/427/307/504/286 भादवि में भी वांछित व फरार चल रहा था।


गिरफ्तार अभियुक्त शुभम दुबे उर्फ विवेक दुबे उपरोक्त को थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ में पंजीकृत मु0अ0सं0: 18/2024 धारा: 392/411/419/420/467/468/ 471 भादवि में थाना लीलापुर प्रतापगढ़ में दाखिल किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही थाना स्थानीय पुलिस द्वारा की जाएगी।


गिरफ्तार अभियुक्त शुभम दुबे उर्फ विवेक दुबे उपरोक्त का ज्ञात आपराधिक इतिहास

क्र0सं0    मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद।


1    71/2020    379/411 भादवि    कोतवाली नगर    प्रतापगढ़।


2    74/2020    41/411/413 भादवि    कोतवाली नगर    प्रतापगढ़।


3    920/2020    392 भादवि    कोतवाली नगर    प्रतापगढ़।


4    128/2021    457/380/411 भादवि    कोतवाली नगर    प्रतापगढ़।


5    508/2021    394/411 भादवि     कोतवाली नगर    प्रतापगढ़।


6    637/2021    379/411/465/471 भादवि     कोतवाली नगर    प्रतापगढ़।


7    211/2022    34/392/411 भादवि    कोतवाली नगर    प्रतापगढ़।


8    266/2023    307/323/325/34/504 भादवि    कोतवाली नगर प्रतापगढ़।


9    331/2023    392/411 भादवि     कोतवाली नगर    प्रतापगढ़।


10    156/2024    34/452/427/307/504/506/286 भादवि (वांछित) कोतवाली नगर    प्रतापगढ़।


11    18/2024    392/411/419/420/467/468/471 भादवि (वांछित) मान्धाता प्रतापगढ़।

Share this story