Chaudhary Charan Singh: पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर मुख्य मंत्री समेत काही लोगो ने दी श्रद्धांजलि

"देश की समृद्धि का रास्ता गांवों के खेतों एवं खलिहानों से होकर गुज़रता है।"

किसानों के नायक, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। pic.twitter.com/DT8jSMOcnm
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 29, 2022

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को यहां पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने भी चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को विधानसभा में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। योगी के साथ कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्‍ना समेत कई प्रमुख नेताओं ने चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

माल्यार्पण करने के बाद योगी आदित्यनाथ ने कू किया, 'देश के समग्र उत्थान में अद्वितीय योगदान देने वाले अन्नदाता किसानों के हितों और अधिकारों के लिए पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी आजीवन समर्पित रहे। वे वंचितों व उपेक्षितों के सशक्त स्वर थे।'

Koo App
देश के समग्र उत्थान में अद्वितीय योगदान देने वाले अन्नदाता किसानों के हितों और अधिकारों के लिए पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी आजीवन समर्पित रहे। वे वंचितों व उपेक्षितों के सशक्त स्वर थे। आज लखनऊ में उनकी पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। - Yogi Adityanath (@myogiadityanath) 29 May 2022

योगी ने कहा, 'महान किसान नेता, देश के पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर मैं प्रदेशवासियों की ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।'

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ट्वीट किया, 'देश की समृद्धि का रास्ता गांवों के खेतों एवं खलिहानों से होकर गुजरता है। किसानों के नायक, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।'

Share this story