×

यूपी में पति के बार-बार ताना देने पर पत्नी ने काट दी जीभ

व
यूपी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर पत्नी ने  ताना देने पर पति की जीभ दांतों से काट दी हैं। 

उत्तर प्रदेश। यूपी के बरेली में पति द्वारा बार बार दिये ताने से परेशान होकर पत्नी ने दांतों से पति की जीभ काट ली। मामला शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बल्ली का है। पत्नी के   बोलने में असमर्थ होने के कारण पति उसे गूंगी होने का ताना देता था। 

 

 

जिससे गुस्से में पत्नी ने अपने पति की जीभ काट दी। पीड़ित को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया ह। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना की पुलिस में शिकायत नहीं दी गई है। 

 

 

युवक की पत्नी बोल नहीं पाती है जिसकी वजह से दोनों के बीच आमतौर विवाद होता रहता था । श्रीपाल अपनी पत्नी को बार-बार ताना मारता था। बुधवार की शाम श्रीपाल मजदूरी करके घर वापस लौटा तो थक कर जल्दी सो गया।  

 

पत्नी ने दांतों से उनकी जीभ काट दी। जीभ कटने के बाद वो खून से लथपथ हो गया।  चिल्लाने पर घरवाले और आसपास के लोग जमा हो गए थे। बताया जा रहा है कि पीड़िता श्रीपाल मौर्य ने लगभग एक साल पहले बिहार में शादी की थी। वही ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। 

Share this story