×

खाद गड्ढे की जमीन पर रास्ता निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, जांच की मांग

 खाद गड्ढे की जमीन पर रास्ता निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, जांच की मांग

सहजनवा (गोरखपुर)। गीडा थाना क्षेत्र के अमटौरा गांव में ग्राम सभा की खाद गड्ढे की जमीन पर कथित रूप से जबरन रास्ता निर्माण और कब्जे के प्रयास को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने थाना समाधान दिवस में शिकायत पत्र देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

आरोप है कि ग्राम प्रधान रंजना शर्मा और प्रधान प्रतिनिधि मोनू शर्मा द्वारा ग्राम सभा की भूमि पर रास्ता निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही खाद गड्ढे की जमीन और आसपास की ग्राम सभा भूमि पर टिन शेड एवं बाउंड्री कर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।

अमटौरा निवासी गिरीश चंद्र श्रीवास्तव और ध्रुव चंद्र श्रीवास्तव ने प्रशासन को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उनके चक की जमीन पर भी जबरन रास्ता बनाने की कोशिश की जा रही है। पीड़ितों का कहना है कि जब उन्होंने अपने मकान के पास दीवार निर्माण शुरू किया तो प्रधान प्रतिनिधि पक्ष के लोग गोलबंद होकर मारपीट पर उतारू हो गए।

विवाद बढ़ने पर डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया।

खाद गड्ढे की जमीन पर रास्ता निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, जांच की मांग  सहजनवा (गोरखपुर)। गीडा थाना क्षेत्र के अमटौरा गांव में ग्राम सभा की खाद गड्ढे की जमीन पर कथित रूप से जबरन रास्ता निर्माण और कब्जे के प्रयास को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने थाना समाधान दिवस में शिकायत पत्र देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।  आरोप है कि ग्राम प्रधान रंजना शर्मा और प्रधान प्रतिनिधि मोनू शर्मा द्वारा ग्राम सभा की भूमि पर रास्ता निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही खाद गड्ढे की जमीन और आसपास की ग्राम सभा भूमि पर टिन शेड एवं बाउंड्री कर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।  अमटौरा निवासी गिरीश चंद्र श्रीवास्तव और ध्रुव चंद्र श्रीवास्तव ने प्रशासन को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उनके चक की जमीन पर भी जबरन रास्ता बनाने की कोशिश की जा रही है। पीड़ितों का कहना है कि जब उन्होंने अपने मकान के पास दीवार निर्माण शुरू किया तो प्रधान प्रतिनिधि पक्ष के लोग गोलबंद होकर मारपीट पर उतारू हो गए।  विवाद बढ़ने पर डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया।  ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ग्राम सभा की जमीन और खाद गड्ढे की भूमि को अतिक्रमण से बचाने के लिए तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निष्पक्ष जांच जरूरी है।  बताया गया कि तहसीलदार राकेश कनौजिया ने पूर्व में भी खाद गड्ढे की भूमि पर किसी प्रकार का निर्माण न करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद निर्माण कार्य कराने का आरोप लगाया जा रहा है। तहसीलदार ने कहा कि यदि प्रतिबंध के बावजूद निर्माण कराया गया है तो मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ग्राम सभा की जमीन और खाद गड्ढे की भूमि को अतिक्रमण से बचाने के लिए तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निष्पक्ष जांच जरूरी है।

बताया गया कि तहसीलदार राकेश कनौजिया ने पूर्व में भी खाद गड्ढे की भूमि पर किसी प्रकार का निर्माण न करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद निर्माण कार्य कराने का आरोप लगाया जा रहा है। तहसीलदार ने कहा कि यदि प्रतिबंध के बावजूद निर्माण कराया गया है तो मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

वहीं गीडा थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है और जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

Share this story