×

आईजीएल में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

gorakhpur news, gorakhpur news today, ⁠gorakhpur news⁠, gorakhpur big news, gorakhpur news update, gorakhpur murder news, latest gorakhpur news, gorakhpur food news, gorakhpur news in hindi, local news gorakhpur, gorakhpur crime news, gorakhpur viral news, gorakhpur hindi news, gorakhpur today news, gorakhpur latest news, gorakhpur sports news, gorakhpur news live today, gorakhpur bulldozer news, gorakhpur murder news today, gorakhpur local news live, gorakhpur latest crime news, shahpur gorakhpur fire news
 आईजीएल में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सहजनवा, गोरखपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडिया ग्लाईकॉल्स लिमिटेड के बिज़नेस हेड एस के शुक्ल के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में वृक्षारोपण, पर्यावरण शपथ एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी श्री आशुतोष चौहान एवं विशिष्ट अतिथि सहायक आबकारी आयुक्त श्री संतोष कुमार उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्लांट हेड श्री शैलेन्द्र कुमार पांडेय भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन एचआर एवं एडमिन प्रमुख श्री दशरथ मिश्रा के नेतृत्व में किया गया। अतिथियों ने संयुक्त रूप से पीपल, नीम एवं बरगद के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण जागरूकता सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने के महत्व के बारे में एवं प्लास्टिक के उपयोग को न करने और कम से कम दस पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर आईजीएल के अधिकारी अजीत गुप्ता, दुर्गेश मणि त्रिपाठी, अमित कश्यप, अखिलेश कुमार शुक्ला, रणधीर सिंह, सब्बिर अहमद, कृष्णानंद मिश्रा, बाबू राम यादव सहित प्रदुषण विभाग के सहायक अधिकारी राम मिलान वर्मा व् आबकारी विभाग से आबकारी निरीक्षक सीता सिंह व् आईजीएल के अन्य कर्मयोगी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं आईजीएल की एडमिन टीम द्वारा सफलतापूर्वक सुनिश्चित की गईं।

Share this story