×

NCC शिविर का आगाज! 10 दिन तक कैडेट सीखेंगे अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के गुर

NCC शिविर का आगाज! 10 दिन तक कैडेट सीखेंगे अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के गुर

गोरखपुर। 44 यूपी बटालियन एनसीसी गोरखपुर के तत्वावधान में सहजनवा स्थित भोलाराम मस्करा इंटर कॉलेज परिसर में संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-157 का भव्य शुभारंभ किया गया। 19 जून से 28 जून 2026 तक चलने वाले इस दस दिवसीय शिविर में बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट भाग ले रहे हैं।

शिविर के उद्घाटन अवसर पर कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी ने कैडेटों को संबोधित करते हुए अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एनसीसी केवल प्रशिक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं में आत्मविश्वास, जिम्मेदारी और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त मंच है।

उन्होंने कैडेटों को शिविर के दौरान पालन किए जाने वाले अनुशासनात्मक नियमों और आचरण संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी दी। साथ ही हथियार प्रशिक्षण और फायरिंग अभ्यास के महत्व को बताते हुए कहा कि यह अनुभव भविष्य में कैडेटों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

दस दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में कैडेटों को आत्मरक्षा, शस्त्र संचालन, मानचित्र अध्ययन, सैन्य जीवन की मूलभूत जानकारी, ड्रिल, नेतृत्व विकास, व्यक्तित्व निखार और राष्ट्रसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व कौशल को विकसित करना है।

शिविर में लेफ्टिनेंट प्रभाकर शाही, चीफ ऑफिसर अनिल गुप्ता, फर्स्ट ऑफिसर भारत सिंह, सेकंड ऑफिसर सूर्य प्रताप सिंह, लेफ्टिनेंट अरुण यादव, लेफ्टिनेंट वंदिता त्रिपाठी, सूबेदार मेजर एम.एल. अब्राहम, सूबेदार कवराज भाटी, जीसीआई आकांक्षा मौर्या, सीटीओ नीला चैटर्जी सहित पीआई स्टाफ एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

एनसीसी अधिकारियों का मानना है कि यह प्रशिक्षण शिविर युवाओं को सैन्य जीवन की बारीकियों से परिचित कराने के साथ-साथ उनमें राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और नेतृत्व के गुण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। शिविर के माध्यम से कैडेटों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक व्यावहारिक और नैतिक प्रशिक्षण भी मिलेगा।

Share this story