×

11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन बनी जानलेवा, 4 साल से शिकायत के बाद भी नहीं हटा खतरा

11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन बनी जानलेवा, 4 साल से शिकायत के बाद भी नहीं हटा खतरा

गोरखपुर सहजनवा। तहसील के वार्ड नंबर 2 अमर सिंह नगर (दरूआ), घघसरा नगर पंचायत के निवासी अनीता पुत्र प्रत्युष कुमार के मकान के ऊपर से गुजर रही 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन (HT) विद्युत लाइन से परिवार की जान पर खतरा मंडरा रहा है। पीड़ित ने इस संबंध में उप जिलाधिकारी (SDM) सहजनवा को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।


पीड़ित ने प्रार्थना पत्र में लगाए गंभीर आरोप 

सुरक्षा मानकों की अनदेखी पीड़ित के अनुसार 11KV की हाईटेंशन लाइन उसके मकान के छत के एकदम ऊपर से गुजर रही है, जो विद्युत सुरक्षा मानकों (Safety Norms) का खुला उल्लंघन है, जिससे हर समय बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है।
घर में 3 बार हो चुका है ब्लास्ट इस लापरवाही के कारण घर में अब तक 3 बार शॉर्ट सर्किट से ब्लास्ट हो चुका है, जिसमें एक सदस्य गंभीर रूप से झुलसकर मौत के मुंह से वापस आया है और पूरा परिवार दहशत में है।JE  , 4-5 साल से दौड़ा रहा विभाग पीड़ित का आरोप है कि वह पिछले 4-5 वर्षों से विद्युत विभाग में लिखित आवेदन दे रहा है।

लाइन शिफ्टिंग के लिए कुछ रुपये की धनराशि JE के पास जमा की जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई और मामले को टाला जा रहा है। अधिकारियों की लापरवाही बार-बार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद JE की उदासीनता और लापरवाही सीधे तौर पर परिवार की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है।

पीड़ित ने SDM से मांग की है कि जनधन की सुरक्षा को देखते हुए विद्युत विभाग को तत्काल 11KV लाइन को मकान के ऊपर से अन्यत्र स्थानांतरित (Shifting) करने हेतु निर्देशित किया जाए और 4-5 वर्षों से मामले को लटकाने वाले संबंधित कनिष्ठ अभियंता (JE) के विरुद्ध दंडात्मक व विभागीय कार्यवाही की जाए।पीड़ित ने चेतावनी दी है कि यदि इस लाइन के कारण उसके परिवार के किसी भी सदस्य के साथ कोई अनहोनी होती है तो उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विद्युत विभाग और संबंधित अधिकारियों की होगी।

Share this story