गोरखपुर में आनर किलिंग में किशोर की हत्या, गला दबाकर हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया

गोरखपुर। गीडा थाना के कोल्हुई गांव में आनर किलिंग में किशोर की गला दबाकर हत्या के करके शव को पेड़ पर लटका दिया गया। गीडा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
बताते चलें कि आज शुक्रवार की सुबह गांव के रमेश पासवान जब शौच के लिए निकले तो कोल्हुई गांव के बगीचे में आम के पेड़ पर गांव के वैभव साहनी (17) पुत्र विनोद साहनी की उन्हीं की बगीचे के आम के पेड़ पर गमछे से लटकी हुई लाश देखी। तुरंत उन्होंने परिजनों को सूचना दी। तत्काल मौके पर गीडा पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। बताते चले कि मृतक वैभव साहनी(17) पुत्र विनोद साहनी अपने तीन भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटा था।
वह घर पर ही रहा करता था। उसके पिताजी किसान हैं तथा किराने कि गांव में एक दुकान भी चलाते हैं।परिजनों की माने तो मृतक का संबंध गांव के अनिरुद्ध पासवान (40) पुत्र रामाज्ञा पासवान की लड़की के साथ था। जिसकी वजह से कई बार अनिरुद्ध तथा उसकी पत्नी ने वैभव को तथा वैभव के परिवार वालों को उलाहना भी दिए थे तथा जान से मारने की धमकी भी दिए थे। बृहस्पतिवार की रात 8:00 बजे वैभव खाना खाकर अचानक घर से गायब हो गया। सुबह उसी के ही बगीचे में आम के पेड़ पर उसकी लटकती लाश मिली। पुलिस उसकी मोबाइल से तथा दोस्तों से जांच पड़ताल कर रही है।
घटना की तहरीर अभी थाने पर नहीं दी गई है। इस सनसनीखेज हत्या से घर में कोहराम मच गया। इस संबंध में गीडा एस एच ओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया तो यह आत्महत्या है। वैभव साहनी रात 8:00 बजे से घर से गायब था। सुबह पेड़ पर लटकते हुए उसकी लाश मिली। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ निष्कर्ष निकल सकता है।