खजनी (गोरखपुर)। श्रीमती द्रौपदी देवी त्रिपाठी पीजी कॉलेज, रुद्रपुर के बीएड विभाग की ओर से ई-कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। महाविद्यालय प्रांगण से निकली रैली को प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली में बीएड विभाग के छात्र-छात्राएं पोस्टर-बैनर लेकर पर्यावरण संरक्षण से जुड़े नारे लगाते हुए शामिल हुए। उन्होंने लोगों से ई-कचरे को निर्धारित स्थान पर पहुंचाने और उसे अन्य कचरे से अलग रखने की अपील की। रैली कोटही माता मंदिर पहुंची, जहां छात्र-छात्राओं ने परिसर में साफ-सफाई की।

इसके बाद रैली वापस महाविद्यालय पहुंची, जहां तकनीकी प्रयोगशाला, मनोविज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय और कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. सतीश जायसवाल, डॉ. सीमा पांडेय, निशा त्रिपाठी, अवनीश पांडेय, डॉ. राजेश शर्मा और डॉ. आलोक रंजन भारद्वाज समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
