×

बूथ की मजबूती से संगठन और चुनाव में विजय संभव : युधिष्ठिर सिंह

बूथ की मजबूती से संगठन और चुनाव में विजय संभव : युधिष्ठिर सिंह

सहजनवा (गोरखपुर)। भारतीय जनता पार्टी पाली मंडल की मासिक बैठक मंगलवार को घघसरा बाजार स्थित नगर पंचायत सभागार में आयोजित हुई। बैठक के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत बूथ संगठन है। बूथ मजबूत होने से संगठन को मजबूती मिलती है और चुनाव में विजय का मार्ग प्रशस्त होता है।

 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर बूथ समिति और पन्ना प्रमुखों के साथ नियमित बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और जीवन मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटना चाहिए।

 

बैठक में सेवा संकल्प अभियान और एमएलसी चुनाव को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी बलवीर यादव ने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे ने भी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

 

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने की, जबकि संचालन मंडल महामंत्री विजय मिश्रा ने किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख शशि प्रताप सिंह, निवर्तमान जिला मंत्री राम उजागिर शुक्ल, शिवचरण प्रसाद, मंडल मंत्री अवनीश उर्फ रोशन सिंह, राजू पांडेय, राहुल सिंह, प्रधान प्रभाकर त्रिपाठी, शिव प्रताप, राज, अवधेश निषाद, सुरेंद्र निषाद, अशोक सिंह, चंद्रशेखर गुप्ता, ध्रुव कुमार गौड़, ध्रुव दुबे, खदेरू प्रसाद, रणविजय यादव सहित मंडल पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this story