गोरखपुर। सहजनवा तहसील क्षेत्र के ग्राम क़ोदरी निवासी सूर्यांश यादव का इटावा जिले के सैफई में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट कॉलेज में बैडमिंटन प्रशिक्षण के लिए चयन हुआ है उत्तर प्रदेश कॉलेजेज सोसाइटी द्वारा आयोजित चयन प्रक्रिया में उन्हें यह उपलब्धि मिली।
कक्षा 6,9 और 11वीं के छात्रों (बालक वर्ग) के हास्टल चयन हेतु 39 सीटों के लिए अलग-अलग जिलों और स्पोर्ट्स कालेजों में कुल तीन चरणों में कड़े ट्रायल हुए थे इसमें विभिन्न जिलों से आए हुए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। लेकिन श्रेयांश यादव ने अपने कुशल खेल कौशल से चयनकर्ताओं को प्रभावित करते हुए अपनी जगह बनाई।
श्रेयांश यादव कोदरी निवासी धर्मवीर यादव के पुत्र हैं। इनके पिता किसान और माता गृहणी हैं श्रेयांश दौ भाईयों में छोटे हैं हाल ही इनके बड़े भाई सूर्यांश यादव का भी चयन इसी वर्ष जून माह में खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित होने वाले चयन प्रक्रिया में वॉलीबॉल प्रशिक्षण के लिए बांदा हॉस्टल में हुआ था।
श्रेयांश ने बताया की अब उनके आवास खान-पान और 12वीं तक पठन-पाठन की सुविधा मिलेगी। साथ ही आधुनिक खेल कौशल और अनुभव प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में बैडमिंटन अभ्यास करने का अवसर भी प्राप्त होगा। श्रेयांश ने कहा कि अब उनका लक्ष्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और देश का नाम रोशन करना है। श्रेयांश के इस सफलता के बाद गांव और क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी श्रेयांश ने इसका श्रेय अपने माता-पिता और गुरू जनों को दिया है।
