×

एग्री स्टैक योजना की प्रगति पर एसडीएम की नजर, गांवों में पहुंचकर लिया कार्यों का जायजा

एग्री स्टैक योजना की प्रगति पर एसडीएम की नजर, गांवों में पहुंचकर लिया कार्यों का जायजा

सहजनवा, गोरखपुर। शासन की महत्वपूर्ण एग्री स्टैक योजना के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति जांचने के लिए उपजिलाधिकारी सहजनवा नमन मेहता ने गुरुवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया।

एसडीएम ने ग्राम भीटी रावत समेत अन्य गांवों में पहुंचकर मौके पर चल रहे कार्यों की स्थिति देखी और संबंधित कर्मचारियों से जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने मौके पर मौजूद लेखपाल और सर्वेयर से अब तक हुए कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कार्यों से संबंधित आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

उपजिलाधिकारी ने कहा कि एग्री स्टैक योजना शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में शामिल है। इसके क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने के साथ ही गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

एसडीएम ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि योजना से जुड़े कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य को तय अवधि में हासिल किया जा सके।

स्थलीय निरीक्षण के दौरान राजस्व विभाग के कर्मचारी और योजना से जुड़े अन्य कार्मिक मौजूद रहे। अधिकारियों ने एसडीएम को क्षेत्र में चल रहे कार्यों की प्रगति से अवगत कराया।

Share this story