
गोरखपुर। नगर पंचायत घघसरा के वार्ड संख्या आठ अटल नगर स्थित होम्योपैथिक चिकित्सालय के कर्मचारी रहे राम सिंह को सेवा निवृत्त होने पर बुधवार को लोगों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी और उनके कार्य व्यवहार को याद किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों मौजूद थे।
सभा को संबोधित करते हुए- पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य मोती लाल ने कहा कि- व्यक्ति की सफलता उसके कार्य व्यवहार से होती है। यदि लोग खुश हैं और भरोसा करते हैं, तो वह व्यक्ति सफल है। राम सिंह उन चंद लोगों में एक हैं, जिनकी सफलता का आलम विदाई में ईकट्ठा हुए लोग हैं।
चिकित्सा अधिकारी डाक्टर वंदना यादव ने कहा कि- राम सिंह जमीन से जुड़कर लोगों की सेवा करते रहते थे,सभी के दुख-सुख में भी शरीक़ होते थे। सच्चे और नेकदिल कर्मचारियों के रूप में सेवा देकर वह सभी के दिलों में अपना स्थान बनाने में सफल रहे।
अंत में डाक्टर साहिबा ने राम सिंह को भागवत गीता देकर अपनी कृतज्ञता व्यक्त की और उनके शेष जीवन की मंगलमय कामना की। उक्त अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य मोतीलाल, डॉ वंदना यादव, मोतीचंद चौबे, राम अवध चौधरी, बाबूलाल राज, रामदीन साहनी, राजेश कुमार, राम ललित सिंह, शशांक राज, सूरजभान, विकास राज, गोपाल राज, दुर्गेश पांडेय, अनवर अली, रविराज, दीपक शर्मा समेत कई लोग मौजूद थे।