×

छप्पर के मकान में रह रहे गरीब परिवार को मिला 51 हजार रुपये का सहयोग

छप्पर के मकान में रह रहे गरीब परिवार को मिला 51 हजार रुपये का सहयोग

सहजनवां, गोरखपुर। पिपरौली ब्लॉक के भखरा गांव में लंबे समय से छप्पर के मकान में रह रहे एक गरीब परिवार की मदद के लिए नगर पंचायत घघसरा के अध्यक्ष प्रभाकर दुबे आगे आए। उन्होंने परिवार की स्थिति की जानकारी मिलने पर उसके घर पहुंचकर पक्के मकान के निर्माण के लिए 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

भखरा गांव निवासी संतराज दुबे का परिवार लंबे समय से जर्जर छप्पर के मकान में रहने को मजबूर है। परिजनों के अनुसार, बरसात के दिनों में छप्पर से पानी टपकने के कारण काफी परेशानी होती थी। परिवार को अब तक किसी सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका था।

परिवार की स्थिति की जानकारी मिलने पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे मौके पर पहुंचे और घर की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने अपने स्तर से 51 हजार रुपये की नकद सहायता प्रदान की। आर्थिक मदद मिलने पर परिवार ने आभार जताया।

इस दौरान ग्रामीणों ने भी परिवार की मदद किए जाने की सराहना की। प्रभाकर दुबे ने कहा कि जरूरतमंद और असहाय लोगों की सहायता करना जनसेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उनका प्रयास है कि जरूरतमंद लोगों तक हरसंभव मदद पहुंचाई जा सके।

इस अवसर पर पूर्व प्रमुख पिपरौली संजय दुबे समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share this story