सहजनवा गोरखपुर। नगर पंचायत घघसरा के वार्ड संख्या 14 हनुमंत नगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मंझरिया में विकासखंड पाली के जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षक संघ अध्यक्ष विपिन बिहारी दुबे का विदाई समारोह आयोजित किया गया,जिसमें विकासखंड के सभी परिषदीय अध्यापक गण मौजूद थे।
सभा का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक मारकंडे कुमार चौबे ने किया। सभा को संबोधित करते हुए प्राथमिक शिक्षा संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अध्यापक विपिन बिहारी दुबे ने कहा कि शिक्षण कार्य एक बहुत पुनीत कार्य है। इससे मन में संतोष संतोष होता है और आत्मा तृप्त हो जाती है । शिक्षक अपने छात्र को जिस सांचे में डालना चाहता है ढाल देता है। देश समाज की दिशा एक शिक्षक तय करता है।

सभा को संबोधित करते हुए- मारकंडे चौबे ने कहा कि विपिन बिहारी दुबे एक अध्यापक नहीं, हम सबके प्रेरणा स्रोत थे। बच्चों और शिक्षकों के लिए अपना भरपूर योगदान दिया । छुट्टियों दिन भी विद्यालय में रहकर शिक्षण कार्य की योजनाओं का निर्माण करते रहते थे, ताकि बच्चों की शिक्षण कार्य सुचारू रूप से चल सके।
आप दशकों से एक छत्र निर्विरोध प्राथमिक शिक्षा संघ के अध्यक्ष के रूप में बने रहे। जो कि सामान्य के लिए संभव नहीं हो सकता है। सभा में अनेक अध्यापकों ने अपने-अपने विचार रखें वहीं अध्यापिकाओं ने विपिन बिहारी दुबे की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए, बहुत सारी मधुर कविताएं भी पढ़ी।
उक्त अवसर पर विपिन बिहारी दुबे, मारकंडे चौबे, अनिल धर दुबे, स्नेह लता, रेणु कुमारी, सौरभ राज, उमेश यादव, सरोज गौतम, अविनाश त्रिपाठी, कनिज फातिमा,गणेश जी, राघवेंद्र नारायण त्रिपाठी, अमरेन्द्र प्रताप, राम सिंह यादव समेत भारी संख्या में अध्यापक गण मौजूद थे।
