×

सहजनवां में राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के चौथे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

।gorakhpur
150 बाल खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में किया शानदार प्रदर्शन, मुरादाबाद और मिर्जापुर मंडल के खिलाड़ियों का दबदबा

सहजनवां, गोरखपुर। मुरारी इंटर कॉलेज, सहजनवां में आयोजित पांच दिवसीय राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के चौथे दिन मंगलवार को बालक वर्ग के मुकाबले रोमांचक रहे। प्रदेश के 16 मंडलों से पहुंची टीमों के खिलाड़ियों ने अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के विभिन्न भार वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चौथे दिन करीब 150 बाल खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

सुबह से ही प्रतियोगिता स्थल पर खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले। खिलाड़ियों ने तकनीक, अनुशासन और खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कुल करीब 300 खिलाड़ी विभिन्न आयु और भार वर्गों में प्रतिभाग कर रहे हैं।

अंडर-17 में मुरादाबाद और मिर्जापुर का दबदबा

अंडर-17 के 35 किलोग्राम भार वर्ग में मुरादाबाद मंडल के तरुण ने स्वर्ण पदक जीता। लखनऊ के चंद बाबू ने रजत, जबकि आगरा के विशाल और कानपुर के शिवेंद्र ने कांस्य पदक हासिल किया।38 किलोग्राम भार वर्ग में मुरादाबाद के आयुष्मान ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कानपुर के राजीव को रजत, जबकि लखनऊ के हर्ष और सहारनपुर के अंश को कांस्य पदक मिला। 41 किलोग्राम भार वर्ग में मिर्जापुर मंडल के आदित्य ने स्वर्ण पदक हासिल किया। लखनऊ के अखिल ने रजत तथा वाराणसी के सन्नी और अलीगढ़ के सत्यम ने कांस्य पदक जीते।

अंडर-19 में भी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

अंडर-19 के 45 किलोग्राम भार वर्ग में मुरादाबाद के कार्तिक ने स्वर्ण पदक जीता। वाराणसी के शिवम चौहान ने रजत, जबकि कानपुर के अविरल और मिर्जापुर के विजय कुमार ने कांस्य पदक हासिल किया। 48 किलोग्राम वर्ग में आगरा के श्रेयस ने स्वर्ण, मिर्जापुर के लय दुबे ने रजत तथा आजमगढ़ के करन यादव और गोरखपुर के आदित्य चौधरी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 51 किलोग्राम भार वर्ग में मिर्जापुर मंडल के मृत्युंजय ने स्वर्ण पदक जीता। वाराणसी के पवन को रजत, जबकि मुरादाबाद के लक्ष्य गौतम और प्रयागराज के सागर विश्वकर्मा को कांस्य पदक मिला।

अंडर-17 के 35 किलोग्राम भार वर्ग में मुरादाबाद मंडल के तरुण ने स्वर्ण पदक जीता। लखनऊ के चंद बाबू ने रजत, जबकि आगरा के विशाल और कानपुर के शिवेंद्र ने कांस्य पदक हासिल किया।38 किलोग्राम भार वर्ग में मुरादाबाद के आयुष्मान ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कानपुर के राजीव को रजत, जबकि लखनऊ के हर्ष और सहारनपुर के अंश को कांस्य पदक मिला। 41 किलोग्राम भार वर्ग में मिर्जापुर मंडल के आदित्य ने स्वर्ण पदक हासिल किया। लखनऊ के अखिल ने रजत तथा वाराणसी के सन्नी और अलीगढ़ के सत्यम ने कांस्य पदक जीते।

सेवानिवृत्त कैप्टन ओम प्रकाश मिश्रा रहे मुख्य अतिथि

प्रतियोगिता के चौथे दिन भारतीय सेना के सेवानिवृत्त कैप्टन ओम प्रकाश मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर साकेत और उप प्रधानाचार्य सुप्रिया सिंह ने कैप्टन ओम प्रकाश मिश्रा का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया।

प्रतियोगिता का आयोजन संयुक्त शिक्षा निदेशक, सप्तम मंडल गोरखपुर सतीश सिंह के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों में उत्साह देखने को मिला। बुधवार को प्रतियोगिता का अंतिम दिन होगा। इस दौरान शेष मुकाबले खेले जाएंगे और पांच दिवसीय राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा।

Share this story