×

आईजीएल गीडा इकाई में नए बॉयलर का शुभारंभ

IGL GIDA, India Glycols Limited, New Boiler Inauguration, 12 Ton Boiler, Gorakhpur Industrial News, GIDA Industrial Area, Vishwakarma Puja, Shailendra Pandey, S K Shukla, Industrial Development, Production Capacity Enhancement, Gorakhpur News, Manufacturing Sector, Plant Operations, IGL Plant

गोरखपुर। इंडिया ग्लाईकॉल्स लिमिटेड के बिज़नेस हेड एस के शुक्ल के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आईजीएल में नए 12 टन क्षमता वाले बॉयलर की स्थापना के उपलक्ष्य में विधिवत पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे संयंत्र परिसर में उत्साह एवं श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला। पूजा समारोह में प्लांट हेड शैलेन्द्र पांडेय, बॉयलर हेड अनिरुद्ध सिंह तथा इंजीनियरिंग हेड शैलेश चंद ने विधिवत आचार्य अभिषेक पांडेय जी के माध्यम से पूजा संपन्न कराई। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से संयंत्र की निरंतर प्रगति, सुरक्षित संचालन एवं समृद्धि की कामना की।

इस पावन अवसर पर उपस्थित सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने भी भगवान विश्वकर्मा के समक्ष प्रार्थना की और नए बॉयलर के सफल संचालन के लिए आशीर्वाद मांगा। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और वातावरण भक्ति-भाव से ओत-प्रोत रहा। प्लांट हेड शैलेन्द्र पांडेय ने बताया कि 12 टन क्षमता वाला यह नया बॉयलर संयंत्र की उत्पादन क्षमता को बढ़ाने एवं कार्य कुशलता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पूजा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम का संचालन और व्यवस्था एसोसिएट मैनेजर एडमिन अखिलेश कुमार शुक्ल एवं एडमिन टीम द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर आशीष गुप्ता, जगदीश चंद धाकड़, राजीव त्रिपाठी, शिवानी शर्मा, दुर्गेश मणि त्रिपाठी, राकेश सिंह, सुनील यादव, अमित कुमार, रजनीकांत पांडेय, सुजय राय, दिनेश यादव, शब्बीर अहमद व् अन्य कर्मयोगी उपस्थित रहे।

Share this story