कारगिल शहीदों की स्मृति में आयोजित समारोह में NCC कैडेट्स ने संभाली कमान, देशभक्ति के नारों से गूंजा सभागार
गोरखपुर। भारतीय न्यूज एजेंसी (BNA) के पोर्टल लॉन्च कार्यक्रम एवं कारगिल युद्ध के अमर शहीदों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में चंद्रकांती रामवती डिग्री कॉलेज, गोरखपुर की एनसीसी (NCC) कैडेट्स ने अनुशासन, सेवा भावना और राष्ट्रभक्ति का शानदार परिचय दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कैडेट्स की भूमिका को सभी अतिथियों ने सराहा।
कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने अतिथियों के स्वागत, मंच व्यवस्था, सम्मान समारोह और कार्यक्रम के संचालन में सक्रिय जिम्मेदारी निभाई। उनकी अनुशासित कार्यशैली और समर्पण ने पूरे आयोजन को व्यवस्थित और गरिमामय बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
समारोह के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने "जय हिंद" और "जय भारत" के जोशीले नारों से पूरे सभागार को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। उपस्थित अतिथियों, पत्रकारों और दर्शकों ने कैडेट्स के उत्साह, अनुशासन और सेवा भावना की जमकर प्रशंसा की।
कार्यक्रम में अनन्या, रिजवाना, काजल, रिमझिम, जन्नतुन, सबा, मुस्कान, अंजलि सिंह, नैना और जिकरा सहित कई एनसीसी कैडेट्स ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी ने अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
भारतीय न्यूज एजेंसी (BNA) के पदाधिकारियों ने सभी एनसीसी कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके अनुकरणीय योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं में अनुशासन, सेवा और राष्ट्रप्रेम की भावना समाज और देश के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।
