×

NCC कैडेट्स को मिला डबल प्रशिक्षण! फायर फाइटिंग के लाइव डेमो से लेकर AI की नई दुनिया तक सीखे अहम गुर

सहजनवा के NCC संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को फायर फाइटिंग का लाइव डेमो और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने अग्नि सुरक्षा और आधुनिक तकनीकों पर प्रशिक्षण दिया।

सहजनवा (गोरखपुर)। 44 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा भोलाराम मस्कारा इंटर कॉलेज, सहजनवा में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को अग्नि सुरक्षा और आधुनिक तकनीक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य कैडेट्स को आपदा प्रबंधन और तकनीकी विकास के प्रति जागरूक बनाना रहा।

कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी के नेतृत्व में आयोजित सत्र में गीडा फायर स्टेशन से आए अग्निशमन अधिकारी सरोज कुमार सिंह, फायरमैन शैलेंद्र कुमार यादव और उनकी टीम ने कैडेट्स को फायर फाइटिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने आग लगने की स्थिति में तत्काल उठाए जाने वाले कदम, विभिन्न प्रकार की आग और उन्हें नियंत्रित करने के सुरक्षित तरीकों की जानकारी दी।

प्रशिक्षण के दौरान फायर फाइटिंग का लाइव डेमो भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें कैडेट्स को अग्निशमन उपकरणों के उपयोग और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया की प्रक्रिया समझाई गई। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने पर तुरंत 101 नंबर पर सूचना देना बेहद आवश्यक है।

वहीं एनआईआईटी फाउंडेशन की टीम के अवनीश श्रीवास्तव, नीरज सिंह और पंकज पाठक ने कैडेट्स को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के महत्व, उपयोगिता और भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि AI आज शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, उद्योग और डिजिटल सेवाओं सहित अनेक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

कार्यक्रम के समापन पर कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और कैडेट्स को प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को अपने जीवन और समाजहित में उपयोग करने की प्रेरणा दी।

Share this story