×

‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर गूंजा राष्ट्रगीत

‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर गूंजा राष्ट्रगीत

सहजनवां, गोरखपुर। ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को द्रौपदी देवी गीता देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लुचुई में सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के भैया-बहनों, आचार्य-आचार्याओं के साथ समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता समाजसेवी ईश्वर चंद्र सिंह ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ा महत्वपूर्ण राष्ट्रगीत है। उन्होंने कहा कि इसकी 150वीं वर्षगांठ नई पीढ़ी को इसके इतिहास और राष्ट्रीय महत्व से परिचित कराने का अवसर है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी सुधीर कुमार शुक्ल ने की। संयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार मिश्र ने किया।

कार्यक्रम का विस्तार क्षेत्र के अन्य शिक्षण संस्थानों तक भी किया गया। विकास एकेडमी घघसरा, पाली, ग्लोबल सन एकेडमी अरीला पार, सहजनवां और श्रीकृष्ण सरस्वती विद्या मंदिर, लुचुई में भी ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन हुआ।

‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर गूंजा राष्ट्रगीत

आयोजन को विभिन्न विद्यालयों तक पहुंचाने में अनिल कुमार मिश्री, श्याम सुंदर त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार त्रिपाठी, शैलेंद्र कुमार गुप्त, राम शब्द यादव, रोहित कुमार शर्मा, शिवांगी मिश्रा और पवन कुमार शर्मा की भूमिका रही। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक विनोद कुमार अग्रवाल सहित शिक्षक, विद्यार्थी और समाज के लोग मौजूद रहे।

प्रधानाचार्य अशोक कुमार मिश्र ने सहयोगी विद्यालयों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों, आचार्य-आचार्याओं, विद्यार्थियों और आयोजन से जुड़े सहयोगियों के प्रति आभार जताया। सामूहिक गायन के दौरान विद्यालय परिसर राष्ट्रभाव से गूंज उठा।

Share this story