×

संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-157 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गूंजा ‘योग से निरोग’ का संदेश

Bharat Bhushan Tiwari Tribute Meeting, Martyr Bharat Bhushan Tiwari, Varanasi News, Justice Campaign, Memorial Meeting, Public Tribute Event, Social Activism, Human Rights Advocacy, Legal Justice Movement, Vaibhav Kumar Tripathi Dablu, Tribute Ceremony Varanasi, Public Gathering, Community Support, Constitutional Rights, Social Justice Campaign, Democratic Values, Citizen Rights Protection, Public Interest Litigation, Uttar Pradesh News, Live Bharat News

गोरखपुर। 44 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा भोलाराम मस्कारा इंटर कॉलेज, सहजनवा में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-157 के अंतर्गत शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह एवं अनुशासन के साथ मनाया गया। योग कार्यक्रम मगर स्थित कबीर मठ परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स, अधिकारीगण एवं स्टाफ सदस्यों ने सहभागिता की।

 


प्रातःकाल आयोजित योग सत्र में कैडेट्स ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान क्रियाओं का अभ्यास कर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। योग सत्र का संचालन प्रशिक्षित योगाचार्य राम मोहन पाल एवं सविता राय ने किया। उन्होंने योग के वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक लाभों की जानकारी देते हुए नियमित योगाभ्यास के महत्व पर प्रकाश डाला।

 


इस अवसर पर शिविर कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं गौरवशाली सांस्कृतिक धरोहर है, जो स्वस्थ, संतुलित एवं अनुशासित जीवन का आधार है। उन्होंने सभी कैडेट्स से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।


कार्यक्रम के समापन पर लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी ने योगाचार्य राम मोहन पाल एवं सविता राय को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। योग दिवस का यह आयोजन कैडेट्स में स्वास्थ्य, अनुशासन एवं सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने में प्रेरणादायी सिद्ध हुआ।
इस अवसर पर लेफ्टिनेंट प्रभाकर शाही, चीफ ऑफिसर अनिल गुप्ता, फर्स्ट ऑफिसर भारत सिंह, सेकंड ऑफिसर सूर्य प्रताप सिंह, लेफ्टिनेंट अरुण यादव, लेफ्टिनेंट वंदिता त्रिपाठी, सूबेदार मेजर एम.एल. अब्राहम सूबेदार कवराज भाटी, जीसीआई आकांक्षा मौर्या, सीटीओ नीला चैटर्जी सहित पी.आई. स्टाफ एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this story