×

मनोरमा देवी बनी अखण्ड भारत महासंघ महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष

मनोरमा देवी बनी अखण्ड भारत महासंघ महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष

गोरखपुर। जनपद के सहजनवां तहसील अंतरगत गीडा सेक्टर 13 मे अखंड भारत महासंघ के कार्यालय पर अखण्ड भारत महासंघ के राष्ट्रीय सचिव व मण्डल  प्रभारी गोरखपुर अनुप सिंह, चन्देल, ने राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार, विराट के अनुमति से एवं गोरखपुर जिले के कार्यकर्ता पदाधिकारीगण की सहमति से मनोरमा देवी पत्नी राम आशीष निवासी ग्रा० कालेसर पोस्ट सहजनवां थाना गीडा जनपद गोरखपुर को अखण्ड भारत महासंघ महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

और अनुप सिंह, चन्देल ने कहा कि बहुत जल्द गोरखपुर के साथ साथ उत्तर प्रदेश के सभी जिलों  में बाकी प्रकोष्ठ को भी नियुक्ति कि जाएगी गौ रक्षा प्रकोष्ठ  किन्नर प्रकोष्ठ, ब्यापार मण्डल प्रकोष्ठ, युवा मोर्चा प्रकोष्ठ अधिवक्ता प्रकोष्ठः चिकित्सा प्रकोष्ठ सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, किसान मजदूर प्रकोष्ठ एवं छात्र सभा प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा।अखण्ड भारत महासंघ के कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश के अलावा देश के 7से 8प्रांतो में देश के सम्प्रभुता  अखण्डता एवं देश के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य कर रहे है।

वह दिन दूर नहीं जब भारत पूरी दुनिया में विश्वगुरु के रूप में स्थापित होगा। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष  राकेशडेविड जिलाध्यक्ष आशीष शंकरश्रीवास्तव, उपाध्यक्ष, ओमसत्य,संगीता देवी सुनीता देवी रामपति देवी शीतल कुमारी अजोरा भगवती देवी संध्या कुमारी मीना देवी गुजराती देवी सुभावती देवी उषा देवी आदि लोग उपस्थित थे।

Share this story