खोराबार पुलिस की कार्रवाई: चोरी की दो साइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर। खोराबार थाना क्षेत्र में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की दो साइकिल बरामद की है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, 20 जून 2026 की रात अज्ञात चोर द्वारा एक घर से बच्चे की साइकिल चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में पीड़ित की तहरीर पर थाना खोराबार में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।
जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर रविन्द्र उर्फ राजू निषाद पुत्र परदेशी निषाद निवासी रामपुर उर्फ रामगढ़ थाना खोराबार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की दो साइकिल बरामद हुईं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ धारा 303(2), 317(2) व 315(5) भा.न्या.सं. के तहत कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
