×

परशुराम नगर के पनिका में निकली हनुमंत महायज्ञ की कलश यात्रा

परशुराम नगर के पनिका में निकली हनुमंत महायज्ञ की कलश यात्रा

गोरखपुर। नगर पंचायत घघसरा के वार्ड संख्या 11 परशुराम नगर पनिका में नौ दिवसीय श्री हनुमंत महायज्ञ की कलश यात्रा बड़े ही धूमधाम से निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में स्त्री-पुरुष, बालक-वृद्ध  शामिल हुए। यात्रा की अगुआई नगर पंचायत अध्यक्ष घघसरा प्रभाकर दुबे द्वारा किया जा रहा था।

गोरखपुर।


कार्यक्रम का शुभारंभ यज्ञ  स्थल पनिका से प्रारंभ होकर- ग्राम नचनी, बिजौवा होते हुए ग्राम इटार देव स्थान पहुंची। वहां इटार स्थित आमी  नदी से जल भरकर पुनः यात्रा यज्ञ स्थल पहुंची। कार्यक्रम पंडित आचार्य विनय द्वारा  विधि पूर्वक करायी जा रही थी । सभा को संबोधित करते हुए-नगर पंचायत अध्यक्ष घघसरा प्रभाकर दुबे ने कहा कि- धर्म व संस्कार के बगैर मानव जीवन की कल्पना नहीं की जाती है।


यज्ञ जैसे कार्यक्रम उसमें मील का पत्थर साबित होता है। उक्त अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष के अतिरिक्त, आचार्य विनय कुमार शास्त्री, विनोद पाण्डेय उर्फ भोरई ,पूर्व ग्राम प्रधान पूजा पाण्डेय,विश्वदेव पाण्डेय, रंगनाथ पाण्डेय ,परमेश्वर चौधरी, शिवसागर चौधरी, इंद्रेश,बंगाली पाण्डेय,बलराम पाण्डेय,दुर्गेश पाण्डेय ,लालटू पाण्डेय,सीताराम चौरसिया ,पंकज चौधरी,बालकिशन ,जितेंद्र ,अर्जुन गुप्त, मोहरत, दयाशंकर चौरसिया समेत भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

Share this story

×