26 जुलाई को लॉन्च होगा भारतीय न्यूज एजेंसी का पोर्टल और मोबाइल ऐप, गोरखपुर में होगा भव्य समारोह
गोरखपुर। भारतीय न्यूज एजेंसी (BNA) के बहुप्रतीक्षित पोर्टल एवं मोबाइल ऐप का भव्य शुभारंभ 26 जुलाई 2026 (रविवार) को दोपहर 2:00 बजे गोरखनाथ रोड स्थित गुरुकुल इनलाइटेंड पब्लिक स्कूल में किया जाएगा। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी, सदस्य, पत्रकार और आमंत्रित अतिथि बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
आयोजन में गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रत्नाकर सिंह संरक्षक के रूप में मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को आधिकारिक आईडी कार्ड भी वितरित किए जाएंगे।
सक्रिय सदस्यों को मिलेगा विशेष सम्मान
भारतीय न्यूज एजेंसी ने संगठन के विस्तार में योगदान देने वाले सदस्यों के लिए विशेष सम्मान योजना की घोषणा की है।
5 नए सदस्य जोड़ने वालों को "उदय रत्न सम्मान" प्रदान किया जाएगा। 10 नए सदस्य जोड़ने वालों को "प्रेरणा रत्न सम्मान" से सम्मानित किया जाएगा।15 नए सदस्य जोड़ने वालों को "उत्कृष्ट रत्न सम्मान" के साथ भारतीय न्यूज एजेंसी का आधिकारिक माइक आईडी (Mic ID) भी भेंट किया जाएगा।
केवल लॉन्च नहीं, संगठनात्मक परिचय का भी होगा मंच
संगठन के अनुसार यह कार्यक्रम केवल पोर्टल और मोबाइल ऐप के शुभारंभ तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे मिलन एवं परिचय समारोह के रूप में भी आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सदस्यों के बीच परिचय, संवाद, विचार-विमर्श और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी।
भारतीय न्यूज एजेंसी ने सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और सहयोगियों से अपील की है कि वे 26 जुलाई को दोपहर 2 बजे निर्धारित स्थल पर समय से पहुंचें तथा इच्छुक साथियों को भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। संगठन का उद्देश्य पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय को मजबूत करना और मीडिया नेटवर्क को और अधिक प्रभावी बनाना है।
