सार्वजनिक रास्ते पर दबंग का अवैध कब्जा, ग्रामीणों ने किया शिकायत

गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र के तैलियाडीह निवासी अरुण साहनी ने सीओ गीडा से शिकायत कर बताया है कि हम लोगो को जाने के लिए सार्वजनिक चकरोड है उसी रास्ते से हम लोग आते जाते हैं लेकिन बगल के रहने वाले दीनानाथ साहनी पुत्र सुंदर द्वारा उक्त रास्ते को कब्जा कर रहे हैं वही जब हम लोग इसका विरोध करते हैं तो यह लोग आमदा फौजदारी पर उतारू हो जाते हैं वही चकरोड के भूमि पर अवैध कब्जे का विरोध करने पर मनबढ़ ने जान मारने की धमकी भी दे रहा है पीड़ित सीओ गीडा और थाना गीडा पर तहरीर देकर कारवाई कराने की मांग किया है।
मिली जानकारी से थाना क्षेत्र के तेलियाडीह निवासी अरुण साहनी पुत्र स्व रामनिधि ने प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया हैं कि मकान के सामने सरकारी चकरोड है। जो मुख्य सड़क में जाकर मिलती है। इस भूमि पर गांव का एक मनबढ़ ब्यक्ति दीनानाथ साहनी अवैध रूप से कब्जा कर गोबर रख रहा था। शिकायत के बाद राजस्व विभाग द्वारा अवैध कब्जा पाया गया। जिसे सीमांकन कर दिया था। लेकिन राजस्व टीम जाने के बाद भी मनबढ़ ने फिर अवैध कब्जा कर लिया। 22 अप्रैल को शाम 5 बजे के करीब जब पीड़ित ने विरोध किया तो मनबढ़ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है।
पीड़ित ने सीओ गीडा और थाना गीडा में शिकायत दर्ज कराकर कारवाई कराने की मांग किया हैं। वही चकरोड की भूमि पर कब्जे को लेकर ग्रामीणों मे काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है।वही गीडा सीओ रतनेश्वर सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराकर कार्यवाही किया जायेगा।