×

इन्वेस्ट यूपी कार्यक्रम में आईजीएल कम्पनी की परियोजना स्वीकृत, लगभग 500 लोगों को मिलेगा रोजगार

इन्वेस्ट यूपी कार्यक्रम में आईजीएल कम्पनी की परियोजना स्वीकृत, लगभग 500  लोगों को मिलेगा रोजगार

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी विभाग इन्वेस्ट यूपी के अंतर्गत इंडिया ग्लाईकॉल्स लिमिटेड कम्पनी की एक नई परियोजना मुख्यतः नई अनाज आधारित आसवनी एवं विद्युत संयन्त्र के विस्तारीकरण को स्वीकृति प्रदान की गयी है, जिससे राज्य में निवेश को बढ़ावा मिलने के साथ‑साथ रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। आईजीएल के बिज़नेस हेड एस के शुक्ल ने बताया कि इस परियोजना के क्रियान्वयन से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 500 लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है।


इससे न केवल स्थानीय युवाओं को नौकरी के अवसर उपलब्ध होंगे, बल्कि क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियाँ भी तेज होंगी। परियोजना के माध्यम से औद्योगिक विकास को गति मिलने के साथ‑साथ स्थानीय लोगों के लिए बेहतर आजीविका के अवसर उपलब्ध होंगे। इससे कौशल विकास, सहायक उद्योगों और सेवा क्षेत्रों में भी रोजगार सृजन होगा, जिससे समग्र क्षेत्रीय विकास को मजबूती मिलेगी।


इन्वेस्ट यूपी कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य राज्य में निवेश के अनुकूल वातावरण तैयार करना, उद्योगों को प्रोत्साहित करना और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना है। इस चयन से स्पष्ट है कि उत्तर प्रदेश सरकार निवेशकों के साथ मिलकर विकास और रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। सरकारी अधिकारियों का मानना है कि यह परियोजना न केवल आर्थिक विकास को बढ़ावा देगी, बल्कि स्थानीय समाज के जीवन स्तर में भी सकारात्मक परिवर्तन लाएगी।

Share this story