×

गीडा में दिल दहला देने वाली घटना! पिता ने बच्चों को जहर खिलाया, दोनों की मौत

Gorakhpur murder Child News,  gida Police Success,  Gorakhpur Railway Station,   Gorakhpur News,  gida पुलिस,  गोरखपुर ,   UP Police News,  Gorakhpur Breaking News

गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक पिता पर अपने ही दो मासूम बच्चों को जहर खिलाने का आरोप है। इलाज के दौरान दोनों बच्चों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार, 4 जून 2026 की रात करीब 11:45 बजे सूचना मिली कि ग्राम बरवार सेक्टर-5 निवासी सत्यम पुत्र अनील कन्नौजिया ने अपनी 8 वर्षीय बेटी परी और 5 वर्षीय बेटे अक्षत को जहर खिला दिया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों को गंभीर हालत में BRD मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। वहीं, शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे सूचना मिली कि इलाज के दौरान दोनों बच्चों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और घटना के कारणों की जांच जारी है।

Share this story