×

Gorakhpur News: विद्यालय में समय से नहीं पहुंच रहे शिक्षक, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Gorakhpur News: विद्यालय में समय से नहीं पहुंच रहे शिक्षक, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

सहजनवा/गोरखपुर। सहजनवा तहसील अंतर्गत विकास खंड पाली क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कररिया में शिक्षकों एवं प्रधानाचार्य के समय से विद्यालय नहीं पहुंचने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय खुलने के बाद भी कई बार बच्चों को शिक्षकों के आने का इंतजार करना पड़ता है, जिससे शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित होती हैं।

जानकारी के अनुसार विद्यालय में शिक्षकों की देरी से उपस्थिति के कारण बच्चों की नियमित पढ़ाई प्रभावित हो रही है। समय पर कक्षाएं संचालित न होने से विद्यालय की व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं मध्याह्न भोजन सहित अन्य गतिविधियों पर भी असर पड़ने की बात सामने आ रही है।


स्थानीय लोगों ने बताया कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। विद्यालयों में बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। ऐसे में यदि किसी स्तर पर लापरवाही बरती जाती है तो यह शासन की मंशा के विपरीत माना जाएगा।


प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और सरकारी विद्यालयों की गुणवत्ता सुधारने के लिए कार्य कर रहे हैं। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बच्चों को विद्यालयों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक बच्चा बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सके।


उक्त संदर्भ में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मैं देखता हु सहजनवां कल निरीक्षण ख़ुद कर लेता हु।

Share this story