×

Gorakhpur News: प्रधानाध्यापिका अनामिका शर्मा को नेपाल के महिला शक्ति प्रतियोगिता में अंतर्राष्ट्रीय सम्मान

सहजनवा गोरखपुर विकास खंड पाली के ग्राम डुमरी की रहने वाली प्रधानाध्यापिका अनमिका उर्फ अनु शर्मा को नेपाल के महिला शक्ति कविता प्रतियोगिता में सम्मानित किया गया।  प्रतियोगिता अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आनलाइन आयोजित की गई थी। अनु के सम्मानित होने पर विकास खंड के अध्यापकों में काफी खुशी है। 

कार्यक्रम का आयोजन पड़ोसी देश नेपाल की सुप्रसिद्ध  साहित्यिक संस्था- शब्द  प्रतिभा बहु क्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन लुंबिनी द्वारा आयोजित किया गया था। जिसमें कई कवियों ने भाग लिया है। संस्था का मुख्य उपद्देय है कि भाषा स्तर पर महिलाओं को मुखर और सशक्त बनना है।

गोरखपुर जिले की होनहार कवित्री अनामिका शर्मा उर्फ अनु ने प्रांतीय व राष्ट्रीय स्तर पर कई कवि सम्मेलनों में भाग लिया है और पुरस्कार भी प्राप्त किये हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्याय विपिन बिहारी दुबे,प्रधानाध्यापक- प्रेम नरायण चौबे, रवि प्रकाश पाण्डेय,ध्रुव नरायन, राजेश गुप्ता, प्रदीप सिंह,ज्ञान मौर्या, गणेश, शंकर सिंह समेत कई लोगों ने खुशी व्यक्त की है।

Share this story