×

Gorakhpur News: जे0सी0आई के पर्यावरण प्रहरी के अध्यक्षता में एन0जी पब्लिक स्कूल कररिया में मनाया गया 'विश्व पर्यावरण दिवस

Gorakhpur News: जे0सी0आई के पर्यावरण प्रहरी के अध्यक्षता में एन0जी पब्लिक स्कूल कररिया में मनाया गया 'विश्व पर्यावरण दिवस

Gorakhpur News: जे0सी0आई के पर्यावरण प्रहरी के अध्यक्षता में एन0जी पब्लिक स्कूल कररिया में मनाया गया 'विश्व पर्यावरण दिवस

सहजनवां गोरखपुर :- सहजनवा तहसील अन्तर्गत ग्राम कररिया के एन0जी पब्लिक स्कूल में बच्चों और शिक्षको द्वारा स्कूल के प्रांगण में वृक्ष लगाया गया जिसमें जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ़ इंडिया के बनाए गए गोरखपुर जिले के पर्यावरण प्रहरी की पूरी टीम विश्व पर्यावरण दिवस विद्यालय के बच्चों के साथ वृक्ष लगाए और लोगों को जागरूक करते हुए स्कूल के प्रबंधक प्रभात श्रीवास्तव ने बताया की भारत समेत पूरी दुनिया में 5 जून को 'विश्व पर्यावरण दिवस' मनाया जाता है।

हर साल इस दिन को एक नई थीम के साथ मनाया जाता है। भारत में इस दिन पर्यावरण से जुड़े कई जागरूक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

वही पर्यावरण प्रहरी व पंडित इंद्रदत्त चतुर्वेदी सामाजिक सेवा संस्था के प्रबन्धक हरिगोबिन्द चौबे ने कहा कि इस साल विश्व पर्यावरण दिवस की थीम 'हमारी भूमि' नारे के तहत भूमि बहाली,मरुस्थलीकरण और सूखे पर केंद्रित है। हम सभी के जीवन में पर्यावरण का खास महत्व है, बिना इसके स्वस्थ रहने की कल्पना करना मुश्किल है। धार्मिक दृष्टि के भी पर्यावरण का विशेष महत्व है।


माना जाता है कि घर में पेड़-पौधे लगाने से इसका आर्थिक स्थिति पर शुभ प्रभाव पड़ता है। यही नहीं वास्तु के अनुसार कुछ पौधों का व्यक्ति की मानसिक स्थिति पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। साथ ही इन्हें लगाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और रूके हुए कार्यों को भी गति मिलती है।


जिस प्रकार मौजूदा समय में प्रकृति का स्तर गिरता जा रहा है, आने वाला समय काफी खतरनाक हो सकता है। गर्मी का स्तर इतना बढ़ गया है, कि लोगों को साफ और सुरक्षित हवा नहीं मिल पा रही है और पृथ्वी पर ऑक्सीजन खत्म होता जा रहा है। पर्यावरण का अर्थ संपूर्ण प्राकृतिक परिवेश से है जिसमें हम रहते हैं। इसमें हमारे चारों ओर के सभी जीवित और निर्जीव तत्व शामिल होते हैं, जैसे कि हवा, पानी, मिट्टी, पेड़-पौधे, जानवर और अन्य जीव-जंतु। पर्यावरण के घटक परस्पर एक-दूसरे के साथ जुड़कर एक समग्र इकोसिस्टम का निर्माण करते हैं।


जिससे खतरनाक हवा खत्म हो और ऑक्सीजन का लेवल ज्यादा हैं हमारे  नए पीढ़ी को संभलना होगा और ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाकर इस 45° से 55° सेल्सियस तापमान को नियंत्रित करना होगा वहीं आपको बताते चलें की जर्नलिस्ट काउंसिल आफ इंडिया के पर्यावरण प्रहरी  हरिगोविंद चौबे, प्रिंस श्रीवास्तव, पुरुषोत्तम अग्रवाल,राकेश कुमार यादव कृष्णा प्रकाश पाण्डेय, प्रधान प्रवासी जी ने इस बार पर्यावरण दिवस में बढ़ चढ़कर इस पर्व में हिस्सा लिया।


इस कार्यक्रम दौरान प्रबंधन प्रभात श्रीवास्तव, प्रधानचार्य श्रीनिवास त्रिपाठी, उत्सव श्रीवास्तव,सचिन श्रीवस्तव, तन्नू श्रीवास्तव, अंशिका श्रीवास्तव (छोटी) नीलम यादव, पूजा पाण्डेय, सुप्रिया मद्धेशिया, श्रवण गुप्ता, रोहन वर्मा, आलोक मौर्य सहित अन्य सभी लोग मौजूद थे।

Share this story